---विज्ञापन---

Kaalchakra: वर्तमान के साथ-साथ अपने भविष्य को भी बनाएं खास, पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिनुसार उपाय-सलाह

Kaalchakra Today: क्या आप भी अपने आज और कल को सुखी बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो ऐसे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की सलाह को अपना सकते हैं. आज पंडित जी राशि अनुसार 12 राशियों द्वारा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की सलाह व उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 22 May 2026: शास्त्रों में मानव जीवन की अधिकतर समस्याओं के समाधान के लिए उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को लाभ जरूर होता है. मान्यता है कि उपायों के प्रभाव से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में जीवन सुखमय व्यतीत होता है. आज 22 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको अपने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए विशेष उपायों व सलाह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपका जीवन सुखमय व्यतीत हो सकता है.

मेष राशि

मेष का स्थान मस्तक में होता है, जिसके कारक ग्रह मंगल, सूर्य और गुरु हैं, जबकि स्वामित्व पूर्व दिशा में है.

---विज्ञापन---

शुभ रुद्राक्ष- तीनमुखी

उपाय-

---विज्ञापन---
  • सूर्य की उपासना से तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है.
  • भाग्योदय और आर्थिक उन्नति के लिए विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए.
  • आत्मविश्वास बढ़ाने और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए.

सलाह-

  • किसी से मुफ्त में कोई उपहार न लें.
  • भाई और पिता से झगड़ा न करें.
  • आंतों और दांतों की सफाई का ध्यान रखें.
  • घर आए मेहमानों को पानी के साथ मिठाई भी खिलाएं.
  • गुस्से पर काबू रखें.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र है, जबकि स्थान मुख है. वहीं, इसके कारक ग्रह शुक्र, बुध और शनि हैं.

शुभ रुद्राक्ष- छहमुखी

---विज्ञापन---

उपाय-

  • आर्थिक वृद्धि, अच्छी नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए आप मां दुर्गा, मां शक्ति या मां लक्ष्मी की उपासना कर सकते हैं.
  • शनिदेव के मंदिर में शनिवार के दिन नमन करें.
  • मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें.

सलाह-

---विज्ञापन---
  • इंद्रियों को वश में रखने का प्रयास करें.
  • किसी से किया वादा न तोड़ें.
  • किसी को अनावश्य परेशान न करें.
  • हर रोज घर में संध्या पूजन करें.
  • किसी की मदद करने से पीछे न हटें.
  • 7 प्रकार के अनाज का दान करें.

यदि आप अन्य राशियों के जातकों द्वारा किए जाने वाले उपायों व अपनाई जाने वाली सलाह के बारे में जानना चाहते हैं तो ये वीडियो जरूर देखें.

ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: May 22, 2026 10:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola