Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि सेहत, आर्थिक स्थिति, कामकाज और संबंध आदि के लिहाज से उनका दिन कैसा रहेगा। दैनिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 18 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।
साथ ही स्वाति नक्षत्र, वृद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव कहीं न कहीं 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों के संबंधों में सुधार होगा, तो कुछ राशियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको 18 फरवरी 2025, दिन मंगलवार का राशिफल, उपाय, शुभ अंक और लकी रंग के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेष राशि
- आर्थिक स्थिति- घर और सेहत पर खर्च हो सकता है।
- कामकाज- किसी पर भी काम का दबाव न बनाएं।
- रिश्ते- दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें।
- सेहत- किसी भी तरह का नशा न करें। नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है।
- सावधानी- किसी से भी झगड़ा करने से बचें।
- शुभ उपाय- लाल रंग का रूमाल अपने पास रखें।
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- बादामी
ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!
वृषभ राशि
- आर्थिक स्थिति- अपनों की सलाह से आर्थिक लाभ होगा।
- कामकाज- साझेदारी में किए काम फायदेमंद साबित होंगे।
- रिश्ते- अपनों की छोटी गलतियों को भी नजरअंदाज करें।
- सेहत- ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और स्वस्थ महसूस करेंगे।
- सावधानी- किसी का विरोध झेलना पड़ सकता है।
- शुभ उपाय- मंदिर में मिठाई का भोग चढ़ाएं।
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- आसमानी
मिथुन राशि
- आर्थिक स्थिति- खर्च पर काबू रखें और बचत करें।
- कामकाज- काम अधूरे रह सकते हैं। इसलिए प्लानिंग की जरूरत है।
- रिश्ते- जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवन में तनाव बढ़ रहा है, तो बच्चों के साथ समय बिताएं।
- सेहत- तनाव में रहने से सेहत कमजोर हो सकती है।
- सावधानी- आशावादी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत होगी।
- शुभ उपाय- उबली हुई मूंग का दान करें।
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- पीला
यदि आप अन्य 9 राशि के दैनिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि, होगा अपार धन लाभ!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines