हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: जून महीने में किस राशि को किससे रहना होगा सावधान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: आज 03 जून 2026 दिन बुधवार के कालचक्र में जून महीने के राशि भविष्य के बारे में जानते हैं. जून में किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानें.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 03 June 2026: आज 03 जून 2026, दिन बुधवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी. पूर्वाषाढ़ा और उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र रहेगा. वणिज, विष्टि और बव करण का निर्माण होगा. इसके साथ ही शुभ और शुक्ल योग बन रहा है. आज के कालचक्र में जून महीने में किन राशियों को किससे सावधान रहना होगा. इसके बारे में विस्तार से कालचक्र में जान सकते हैं. आज 03 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि वालों को जून के महीने में क्रोध, चिड़चिड़ापन और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना होगा. आपको इन चीजों से सावधान रहने की जरूरत है. आप कोई फैसला जल्दबाजी में भावुकता में आकर न लें. रिश्तों में किसी प्रकार के अहंकार को जगह न दें. आप बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें. छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक तनाव न लें. आपक 12वें भाव में शनि है. इसके कारण आपको निवेश से नुकसान हो सकता है. शेयर मार्केट और जोखिम भरे निवेश करने से बचना होगा. आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. सुख-सुविधाओं और यात्राओं पर फिजूल खर्च करने से बचने की जरूरत है. कारोबार में जोखिम लेने से बचें.

ये भी पढ़ें – Financial Loss Reasons: कुंडली में धनयोग के बाद भी क्यों होती है पैसों की कमी? जानिए इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति बनी हुई है. वृषभ राशि का स्वामी शुक्र मिथुन राशि में बुध के साथ है. इसके कारण क्रोध, अहंकार और अतावलापन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अधिक यात्राओं और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. आप 28 जून के बाद जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. वरना आपको इसके कारण नुकसान हो सकता है. निवेश करने से नुकसान हो सकता है. अचानक से पारिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं. आपको काम और परिवार के बीच नियंत्रण रखना होगा. वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. नौकरी बदलने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें.

आप अन्य सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola