Financial Loss Reasons: कुंडली में धनयोग के बाद भी क्यों होती है पैसों की कमी? जानिए इसके पीछे की वजह

Financial Loss Reasons: व्यक्ति की कुंडली के शुभ-अशुभ योग का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है. कुंडली में शुभ योग होने पर जीवन खुशियों से भर जाता है, जबकि अशुभ योग के कारण इंसान को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

upset men.jpg
1 / 6
Financial Loss Reasons after dhan yog

Financial Loss Reasons: कुंडली में धनयोग होता है जिससे व्यक्ति को जीवन में खूब पैसा मिलता है. धनयोग के शुभ प्रभाव से व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है, हालांकि, कई स्थितियों में धनयोग के बाद भी व्यक्ति गरीब रहता है इसकी क्या वजह हो सकती है चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

कुंडली में धनयोग

कुंडली में धनयोग2 / 6

कुंडली के दूसरे यानी धन भाव के स्वामी के मजबूत होने और ग्यारवें यानी लाभ भाव में शुभ ग्रह होने से धनयोग बनता है. गुरु, शुक्र और बुध शुभ स्थिति में होने से धनयोग का निर्माण होता है.

विज्ञापन

धनयोग के बाद भी गरीबी

धनयोग के बाद भी गरीबी3 / 6

कई बार कुंडली में धनयोग होने के बाद भी गरीबी और तंगी का सामना करना पड़ता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. धनयोग के पूर्ण फल न मिलने के कारणों के बारे में जानते हैं.

दरिद्र योग का प्रभाव

दरिद्र योग का प्रभाव4 / 6

अगर किसी जातक की कुंडली में धनयोग के साथ ही दरिद्र योग या कर्ज योग बन रहा है, तो यह आर्थिक तंगी का कारण हो सकता है. दरिद्र योग के कारण धनयोग निष्प्रभावी हो जाता है.

विज्ञापन

भाग्य का कमजोर होना

भाग्य का कमजोर होना5 / 6

व्यक्ति का भाग्य कमजोर होता है, तो इस वजह से धनलाभ नहीं होता है. भाग्य यानी कुंडली में नवम भाव कमजोर होने से मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता है. इस कारण से गरीबी और संघर्ष का सामना करना पड़ता है.

कर्म और प्रयास

कर्म और प्रयास6 / 6

कुंडली में बन रहे शुभ योग सिर्फ ऊर्जा प्रदान करते हैं और व्यक्ति को अवसर देते हैं. अगर व्यक्ति कर्म नहीं करता है और सफलता के लिए प्रयास नहीं करता है, तो धनयोग के बाद भी गरीब ही रहता है. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन