हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: 31 अगस्त से पहले किन-किन राशियों की बढ़ेगी आमदनी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra Today: अगस्त माह में ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने के कारण सभी राशियों के जीवन में बदलाव आने के योग हैं। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बताने जा रहे हैं कि मेष से लेकर मीन राशिवालों की आमदनी इस महीने कैसी रहेगी।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 7 August 2025: साल 2025 का आठवां यानी अगस्त माह कई लोगों के लिए आशा की नई किरण लेकर आएगा। जहां कुछ लोगों को अपना जीवनसाथी मिल जाएगा, वहीं कई लोग आर्थिक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे। इसके अलावा उन लोगों की भी कमी नहीं है, जिन्हें निवेश से लाभ होगा। हालांकि ये बात पहले ही पता चल सकती है कि आने वाले समय में आपको किन-किन चीजों से लाभ होगा और किस कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। दरअसल, कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आकलन करके राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बताने जा रहे हैं कि अगस्त 2025 का महीना आर्थिक दृष्टि से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। इसी के साथ ये भी जानने को मिलेगा कि कब से कब तक कौन-सा ग्रह आपकी किस राशि में विराजमान रहेगा।

मेष राशि

  • अगस्त माह में मेष राशिवालों की कुंडली में राहु, गुरु के नक्षत्र में विराजमान रहेंगे जिस कारण इनकम बढ़ सकती है।
  • शुक्र के तीसरे भाव में रहने के कारण 21 अगस्त तक आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी होगी।
  • 21 अगस्त के बाद शुक्र चौथे भाव में आ जाएंगे। इस दौरान बचत बढ़ेगी। साथ ही निवेश और पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
  • शनि की वक्री चाल के कारण अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही यात्रा के कारण अच्छा-खासा खर्चा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Full Moon 2025: चंद्र दोष से मुक्ति पाने के लिए श्रावण पूर्णिमा पर रखें व्रत, जानें नियम और पारण का सही समय

विज्ञापन

वृषभ राशि

  • गुरु के दूसरे भाव में मौजूद होने के कारण आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी।
  • लाभ भाव में शनि के होने से आय में निरंतरता रहेगी।
  • शनि की वक्री चाल से आमदनी की गति धीमी होगी।
  • तीसरे भाव में बुध के होने से खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ की यात्राओं और मनोरंजन के चक्कर में अच्छा-खासा खर्चा होगा।
  • 13 अगस्त तक धन लाभ की गति धीमी व अस्थिर रहेगी। लेकिन इसके बाद इनकम बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी।
  • 17 अगस्त से सूर्य चौथे भाव में रहेंगे। इस दौरान आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इसके अलावा संपत्ति या गाड़ी खरीदने का भी मन बन सकता है।
  • 21 अगस्त से गुरु ग्रह और शुक्र ग्रह आपकी कुंडली के धन भाव में रहेंगे। इससे बचत बढ़ेगी। निवेश करने का मौका मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अन्य 10 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Full Moon 2025: 9 अगस्त को पूर्णिमा पर चंद्र अपने पूर्ण स्वरूप में होंगे प्रकट, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola