हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: कुंडली में 'ग्रह अस्त' होने से अस्त हो जाता है भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय

Kaalchakra Today: आज 25 अप्रैल के कालचक्र में जानते हैं कि, कुंडली में ग्रह के अस्त होने पर कैसे जीवन में बुरे प्रभाव झेलने पड़ते हैं. अस्त ग्रह के कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चलिए अस्त ग्रह और इनके उपायों के बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 25 April 2026: आज 25 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज शुक्ल पक्ष नवमी को अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेगा. गण्ड और वृद्धि योग रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहने वाला है. आज के कालचक्र में ग्रहों के अस्त होने के प्रभाव और इसके उपायों के बारे में जानेंगे. कौन-सा ग्रह सूर्य के कितने नजदीक आने पर अस्त होता है. ग्रह अस्त होने पर भाग्य का साथ नहीं मिलता है. इससे नौकरी में परेशानी होती है और पैसों की दिक्कत होती है. ग्रह अस्त होने पर किन उपायों को करना चाहिए. इसके बारे में आज 25 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

कब अस्त होता है कौन सा ग्रह?

सूर्य के 12 डिग्री या इससे अधिक पास आने पर चंद्रमा अस्त होता है. गुरु सूर्य के 11 डिग्री या इससे अधिक पास आने पर अस्त होता है. सूर्य से 13 डिग्री या इससे पास आने पर बुध अस्त होता है. सूर्य के 9 डिग्री के पास आने पर शुक्र, सूर्य के 15 डिग्री या इससे पास आने पर शनि, सूर्य से 7 डिग्री या नजदीक आने पर मंगल अस्त हो जाता है. राहु-केतु छाया ग्रह होने के कारण अस्त नहीं होते हैं.

ये भी पढ़ें – Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं? शनि के प्रकोप से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

अस्त चंद्रमा के उपाय

चंद्रमा अस्त हो जाता है तो ऐसे में व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चंद्रमा के अस्त होने पर कई तरह के रोग होते हैं. ऐसे व्यक्ति को पैतृक संपत्ति का सुख नहीं मिलता है. कुंडली में चंद्रमा अस्त होने पर आप रोजाना चंद्रमा को निहारें. शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल, दूध अर्पित करना चाहिए. चंद्रमा को मजबूत करने के लिए दूध और चावल का दान करें.

ये भी पढ़ें – शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं ये 3 राशियां, 2032 तक रहेगा असर, रहना होगा सावधान!

विज्ञापन

यदि आप इन उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Ketu Gochar: केतु के चाल बदलने से इन 4 राशियों की होगी मौज, मघा नक्षत्र में प्रवेश से चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola