शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं ये 3 राशियां, 2032 तक रहेगा असर, रहना होगा सावधान!

Shani Sade Sati: जन्म कुंडली में चंद्र राशि के आसपास शनि के होने से जातक पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होता है. इसके अशुभ प्रभाव के कारण कड़े संघर्ष, मानसिक दबाव और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

SHANI.jpg_2acb22
1 / 6
shani sade sati ka ashubh prabhav

Shani Sade Sati: लोगों को शनि की साढ़ेसाती के कारण अक्सर कर्मों के अनुसार फल मिलते हैं. यह तीन चरणों में होती है. इस समय तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है. यह 2032 तक रहेगा.

विज्ञापन

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव2 / 6

किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होता है तो उसे जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. आर्थिक परेशानी होती है. जीवन में बहुत ही संघर्ष करना पड़ता है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण है. यह मेष राशि वालों पर जून 2027 तक चलेगा. जीवन में अचानक से बदलाव होंगे. कामकाज में परेशानी हो सकती है. खर्चे बढ़ सकते हैं. मानसिक तनाव हो सकता है. आप इसके अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि4 / 6

कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है. कुंभ राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इन्हें आर्थिक तौर पर परेशानी हो सकती है. इनके ऊपर शनि की साढ़ेसाती जून 2027 तक चलेगी. अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनि देव की पूजा करें. शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि5 / 6

मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है. यह जून 2027 तक चलेगा. आपको करियर और पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में तनाव आ सकता है. बचाव के लिए आपको दान-पुण्य का काम करना चाहिए.

साढ़ेसाती से बचाव के उपाय

साढ़ेसाती से बचाव के उपाय6 / 6

मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए यहां बताए उपायों को करना चाहिए. हनुमान जी की पूजा करें, दान-पुण्य करें और शनि देव की पूजा करें. इन उपायों को करने से शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन