Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं? शनि के प्रकोप से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Shanivar Ke Upay: अगर व्यक्ति शनि दोष के कारण परेशान रहता है तो उसका जीवन मुश्किलों से घिर जाता है. शनि दोष को दूर करने और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन खास उपायों को करना चाहिए.

Shanivar Ke Upay

Photo Credit- News24GFX

Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. शनिवार के दिन शनि दोष से मुक्ति और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं. शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती और अन्य शनि दोष से प्रभावित है तो शनिवार के दिन कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. शनिवार के दिन कई गलतियों को करने से शनि देव अशुभ फल देते हैं. शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं करें. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

शनिवार के दिन क्या ना करें?

  • शनिवार के दिन लोहे की चीजों को खरीदने से बचना चाहिए. शनिवार को लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है.
  • शनिवार को नमक और तेल नहीं खरीदना चाहिए. सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए.
  • मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन जूते, कैंची और झाड़ू खरीदना अशुभ मानते हैं. आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
  • इसके अलावा शनिवार को मांस-मदिरा का सेवन न करें. शनिवार को बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए. इन गलतियों से शनि देव नाराज होते हैं.

ये भी पढ़ें – Chardham Yatra 2026: कब खुलेंगे चारधाम यात्रा के कपाट? पढ़ें रजिस्ट्रेशन से लेकर दर्शन तक पूरी डिटेल

विज्ञापन

शनिवार के दिन क्या करें?

  • शनि देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा के लिए शनिवार को स्नान कर शनि मंदिर में जाकर पूजा करें. शनि देव को सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें.
  • शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए. आप शनिवार को छाया दान करें. इसके लिए सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर इसे दान करें.

ये भी पढ़ें – Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? पंचांग से जानिए सटीक तारीख और महत्व

  • शनि दोष से परेशान हैं तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें.
  • कौवों को खाना खिलाना शनिवार के दिन शुभ माना जाता है. आप कौवों को भोजन कराएं. काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं.
  • शनिवार के दिन शनि दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी की पूजा करना और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ