Kaalchakra Today 27 July 2026: आज 27 जुलाई 2026, दिन सोमवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी तिथि का समापन शाम को 4 बजकर 14 मिनट पर होगा. आज विजया पार्वती व्रत है. आज रात को 10 बजकर 55 मिनट तक वैधृति योग रहेगा. इसके बाद विष्कम्भ योग आरंभ होगा. सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा. तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. आइये से अगस्त महीने के ग्रह गोचर और राशियों पर इसके प्रभाव के बारे में जानते हैं. आप यहां इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं.
अगस्त 2026 ग्रह गोचर
सूर्य ग्रह 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल ग्रह 2 अगस्त से मिथुन राशि में आ जाएंगे. 5 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे. 22 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध ग्रह के सिंह राशि में प्रवेश करने से बुधादित्य योग बनेगा. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं. गुरु कर्क राशि में उच्च के होंगे और बुध-सूर्य के साथ युति बनेगी. कन्या राशि में शुक्र रहेगे. शनि ग्रह वक्री अवस्था में मीन राशि में रहेंगे. राहु पूरे महीने कुंभ राशि में रहेंगे. केतु पूरे महीने सिंह राशि में रहेंगे. इस प्रकार से ग्रहों की स्थिति रहने वाली है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: छात्रों की असफलता का कारण बनती हैं ये 4 आदतें, कामयाबी के लिए करें इनका त्याग
मेष राशि
मेष राशि वालों को अगस्त के महीने में राहु, गुरु, मंगल और बुध ग्रह से लाभ मिलेगा. यह ग्रह मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाले हैं. आपके घर-परिवार में शांति रहेगी. गुरु 12 अगस्त को उदित होंगे इससे लाभ मिलेगा. मंगल ग्रह के प्रभाव से जोखिम लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. आपके रिश्ते में मिठास आएगी. भाई-बहनों से विरोधावास हो सकता है. मेष राशि के लिए वक्री शनि, केतु, शुक्र और सूर्य अशुभ ग्रह साबित हो सकते हैं. इन ग्रहों के कारण आर्थिक परेशानी, काम का दबाव और भागदौड़ परेशान कर सकती है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए वक्री, शनि, गुरु ग्रह, शुक्र शुभ साबित होंगे. वक्री शनि के गोचर से आमदनी बढ़ेगी. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. गुरु के प्रभाव से कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. निवेश करना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. अहंकार के कारण काम बिगड़ सकते हैं. अगस्त महीने के दूसरे भाग में सुख-शांति में वृद्धि होगी. आपके लिए राहु, मंगल, सूर्य और बुध अशुभ ग्रह रहेंगे. परिवार में तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में सावधान रहना होगा.
ये भी पढ़ें – August Lucky Zodiac Signs: अगस्त में ग्रहों का गोचर करेगा कमाल, सिंह समेत 5 राशियों के लिए करियर में उन्नती के योग
अन्य सभी 12 राशियों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines