---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Tips: 2023 में भूल कर भी न करें ये काम, वरना दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा

Jyotish Tips: ज्योतिष के अनुसार कुछ बहुत ही छोटी-छोटी चीजें हमारे भाग्य को खराब कर देती हैं। कहने-सुनने और दिखने में ये बहुत ही मामूली दिखती हैं, परन्तु इनका असर बहुत व्यापक होता है। उदाहरण के लिए आप दूसरों को क्या देते हैं या उनसे क्या ले रहे हैं, यह भी आपके भाग्य को प्रभावित […]

---खबर नीचे जारी है---

Jyotish Tips: ज्योतिष के अनुसार कुछ बहुत ही छोटी-छोटी चीजें हमारे भाग्य को खराब कर देती हैं। कहने-सुनने और दिखने में ये बहुत ही मामूली दिखती हैं, परन्तु इनका असर बहुत व्यापक होता है। उदाहरण के लिए आप दूसरों को क्या देते हैं या उनसे क्या ले रहे हैं, यह भी आपके भाग्य को प्रभावित करता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति चाहे जितने भी कष्ट में हों, उसे कुछ चीजें कभी दूसरों से एक्सचेंज नहीं करनी चाहिए। अर्थात् न तो उसे इन चीजों को दूसरों को देना चाहिए, न ही किसी से लेना चाहिए। यदि कुछ लेना ही हो तो उसके बदले में पैसे अवश्य दें। इसी तरह ये चीजें फ्री में भी नहीं देनी चाहिए। जानिए इन चीजों के बारे में

यह भी पढ़ें: सोमवार को करें शिव के उपाय, सुख-संपत्ति-समृद्धि तीनों मिलेंगे

नए साल में भूल कर भी न करें ये 4 काम (Jyotish Tips)

कभी दूसरों को न दें अपने गिफ्ट

यह बहुत ही सामान्य सी बात है कि हमें जो भी गिफ्ट मिलता है, वो हम दूसरों को दे देते हैं। परन्तु ऐसा नहीं करना चाहिए। आप इसके बदले में चाहे एक रूपया ही लें, अवश्य लें। इससे आपको दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

दूसरों के वस्त्र न पहनें

बहुत से लोग दूसरों के कपड़े मांग कर पहन लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप जिसके कपड़े पहन रहे हैं, उसका दुर्भाग्य अपने माथे पर ले लेते हैं। जब तक बहुत ज्यादा इमरजेंसी न हो जाएं, कभी भी दूसरों के कपड़े न पहनें।

यह भी पढ़ें: मनीप्लांट नहीं इस पौधे को घर में लगाने से चमकेगा भाग्य, तुरंत दिखेगा चमत्कार

---खबर नीचे जारी है---

बिस्तर शेयर न करें

कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वे किसी के भी बिस्तर पर सो जाते हैं। यह भी एक गलत आदत है। ऐसा करना आपके लिए मुसीबत ला सकता है। कभी भी अपना बिस्तर दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए और न दूसरों का बिस्तर खुद लेना चाहिए। ये दोनों ही चीजें दुर्भाग्य लाने वाली होती हैं। यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो ऐसा कर सकते हैं। परन्तु समान्य तौर पर ऐसा नहीं करना चाहिए।

रास्ते में पड़ी चीजों को न छुएं

कई बार हम देखते हैं कि रास्ते में नींबू-मिर्ची, नारियल, पूजा का सामान पड़ा रहता है। इन्हें भूल कर स्पर्श नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से उनके अंदर की नेगेटिव एनर्जी आप में आ सकती हैं और आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 16, 2023 12:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola