हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guru Aditya Yog: 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में होगी गुरु-सूर्य युति, इन 3 राशियों को करियर-कारोबार से होगी धन की आमद तेज

Guru Aditya Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 जून 2025 से गुरु आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 22 जून से सूर्य भी इसी नक्षत्र होंगे। इससे इस नक्षत्र में इन दोनों ग्रहों की युति से गुरु आदित्य योग का निर्माण होगा। यह योग बौद्धिकता, मानसिक परिपक्वता, विधि-व्यवस्था और नेतृत्व के लिए विशेष रूप से अनुकूल मानी जाती है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के जातकों को इस योग से सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है?

विज्ञापन

Guru Aditya Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 14 जून, 2025 को रात्रि 12:07 AM बजे, गुरु ग्रह बृहस्पति मृगशिरा से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर वैदिक ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है। गुरु का इस नक्षत्र में प्रवेश ज्ञान, विचार और संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने के योग बनता है। इसके ठीक 8 दिन बाद यानी रविवार 22 जून, 2025 को सुबह 6:28 AM बजे सूर्य भी आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे पहले ही गुरु बृहस्पति के आर्द्रा नक्षत्र में विराजमान रहने से उनकी युति सूर्य ग्रह से होगी। इससे इस नक्षत्र में इन दोनों ग्रहों की युति से गुरु आदित्य योग का निर्माण होगा। इन दोनों ग्रहों की इस युति से बना यह योग चिंतन, संवाद और नीति-निर्माण में एक नई दिशा का संकेत दर्शाता है।

आर्द्रा नक्षत्र में गुरु-सूर्य युति का ज्योतिष महत्व

गुरु बृहस्पति ज्ञान, धर्म, विधि, कानून, राजसी नीति और विस्तार का कारक ग्रह हैं, जबकि सूर्य आत्मा, राजनीति, सत्ता और नेतृत्व के कारक हैं। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब गुरु और सूर्य ग्रह एक ही नक्षत्र आर्द्रा में आते हैं, तो यह एक विशेष आध्यात्मिक और बौद्धिक ऊर्जा को जन्म देता है। इस नक्षत्र में गुरु-सूर्य की युति विचारों में गहराई, दृढ़ इच्छाशक्ति और बौद्धिक परिपक्वता में वृद्धि करती है। इन दोनों ग्रहों की युति से बने गुरु आदित्य योग को शिक्षण, शोध और आध्यात्मिक साधना के लिए यह समय काफी अनुकूल माना गया है।

ये भी पढ़ें: स्त्रियों के पैरों के अंगूठे पर बाल सौंदर्य दोष है या सौभाग्य का संकेत? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

आर्द्रा नक्षत्र में गुरु-सूर्य युति का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य 22 जून, 2025 से आर्द्रा नक्षत्र में बन रहे गुरु-आदित्य योग का 3 राशियों पर खास सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। गुरु बृहस्पति और सूर्य की इस युति से इन राशियों के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों को इसका सबसे ज़्यादा लाभ मिलेगा?

वृषभ राशि

गुरु आदित्य योग वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बेहद शुभ साबित हो सकता है। यदि आप नौकरी में हैं, तो प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। वहीं व्यापारी वर्ग को अचानक बड़े सौदे मिल सकते हैं, जिससे धन की आवक तेज होगी। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप कठिन से कठिन फैसले भी बुद्धिमानी से ले पाएंगे। सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन की अस्त-व्यस्तता समाप्त होगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का है। गुरु और सूर्य की युति आपके भाग्य भाव को प्रबल कर रही है, जिससे विदेश से काम के अवसर मिल सकते हैं या किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। जो लोग शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। धन का प्रवाह नियमित और स्थिर रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का भी पूरा हेल्प मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरु आदित्य योग खास तौर पर व्यवसायिक सफलता और नेटवर्क बढ़ाने का समय है। आपके संपर्कों में प्रभावशाली लोगों की एंट्री हो सकती है, जिससे बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है, खासकर प्रॉपर्टी या लॉन्ग टर्म योजनाओं में। नौकरीपेशा जातकों को काम से एक्स्ट्रा इनकम आने योग हैं। इनकम बढ़ने मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक स्तर पर भी सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

ये भी पढे: कुबेर यंत्र के सामने इस चालीसा के पाठ से करें भगवान कुबेर को प्रसन्न, बरसेगा धन और सौभाग्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola