Guru Gochar: 13 जुलाई तक इन 3 राशियों की मौज, गुरु के नक्षत्र पद परिवर्तन से पलटेगा नसीब

Guru Gochar: गुरु बृहस्पति 28 जून 2025 को आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश कर 13 जुलाई तक रहेंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन का विशेष असर 3 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस दौरान इन जातकों के भाग्य में बड़ा बदलाव और सुख-समृद्धि के संकेत मिलेंगे। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

ardra-nakshatra-guru-gochar-2025-rashifal
विज्ञापन

Guru Gochar: सभी नवग्रहों में सबसे विशाल और सबके पूज्य गुरु बृहस्पति वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह हैं। उनकी हर गतिविधि, चाल परिवर्तन, योग, दृष्टि आदि का सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। वे एक राशि में एक साल तक विराजते हैं। इस प्रकार सभी 12 राशियों में उनका गोचर काल लगभग 12 साल का होता है। वहीं, एक नक्षत्र में गुरु लगभग 2 महीने से अधिक रहते हैं। यही कारण है कि गुरु का न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का भी राशियों पर गहरा और निर्णायक प्रभाव पड़ता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 28 जून, 2025 को दोपहर बाद 02:43 PM बजे से गुरु बृहस्पति आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम पद से इस नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र में मिथुन राशि में पड़ता है, वहीं इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद में गुरु 13 जुलाई तक स्थित रहकर राशियों को प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, गुरु के इस नक्षत्र पद परिवर्तन का 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होगा। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या प्रभाव होगा?

विज्ञापन

मिथुन राशि

गुरु का आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश मिथुन राशि वालों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। इस समय आपकी सोच में परिपक्वता आएगी और आप व्यावसायिक निर्णयों में अधिक समझदारी दिखाएंगे। शिक्षा, संचार और लेखन क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा, रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का यह पद परिवर्तन सौभाग्य का संकेत लेकर आया है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं और उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह समय प्रयास करने के लिए उत्तम है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार मिल सकते हैं या बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और पुराने मनमुटाव दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी समय उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु होने के कारण यह परिवर्तन आपके लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगा। आपकी भाग्य की प्रबल सक्रियता से अटके कार्य भी पूरे होंगे। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। निवेश के लिए भी यह समय शुभ है, विशेषकर यदि आप रियल एस्टेट या शेयर बाजार में रुचि रखते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ