हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

26 अगस्त से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, होंगे मालामाल; चंद्रमा ने बनाया खास योग

Janmashtami Horoscope: सोमवार 26 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा ने एक खास जयंती योग बनाया है, जिससे 5 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या सकारात्मक असर होंगे?

विज्ञापन

Janmashtami Horoscope: भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भगवान शिव के दिन सोमवार 26 अगस्त, 2024 को कई सालों बाद अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि के चंद्रमा के गोचर में भगवान कृष्ण का जन्मदिन ‘जन्माष्टमी’ मनाया जाएगा। चंद्रमा में वृषभ राशि होने और रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से एक विशेष ‘जयंती योग’ निर्मित हो रहा है।

साथ ही गुरु-चंद्र युति के कारण गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। इसीलिए इस वर्ष की जन्माष्टमी सुख, समृद्धि और मनोवांछित फल देने वाली मानी जा रही है। इस महासंयोग का सकारात्मक असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद खास सिद्ध होगा। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

विज्ञापन

आपका मन शांत रहेगा और तनाव कम होगा। नौकरी में स्थिरता आएगी। व्यापार में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने के योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ में रोमांच रहेगा।

कर्क राशि

विज्ञापन

आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी।

तुला राशि

विज्ञापन

आपका मन शांत रहेगा और आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी।

धनु राशि

विज्ञापन

आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप उत्साहित रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा-खासा लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

विज्ञापन

आपका मन प्रसन्न रहेगा और रचनात्मकता बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग है। कारोबार में आपके उचित प्रयास में बंपर लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में जिंदगी की मिठास बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Janmashtami Katha: भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें लड्डू गोपाल की जन्म कथा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola