---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज बेहद सावधान रहें ये 5 राशियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

Unlucky Zodiac Signs: 27 अगस्त की रात तक कुछ राशि वालों को खास सावधान रहने की आवश्यकता है। इन राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं हैं। इस कारण इन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए 27 अगस्त का दिन सही नहीं है?

---विज्ञापन---

Unlucky Zodiac Signs: 27 अगस्त 2025 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो गणेश चतुर्थी का पवित्र पर्व है। यह तिथि दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। सुबह 6:04 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा, फिर चित्रा नक्षत्र प्रभावी हो जाएगा। शुभ योग दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा, इसके बाद शुक्ल योग शुरू होगा। करण की बात करें तो विष्टि करण दोपहर 3:44 बजे तक रहेगा, फिर बव करण लागू होगा।

ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है कि चंद्रमा शाम 7:21 बजे तक कन्या राशि में रहेगा, फिर तुला राशि में गोचर करेगा। मिथुन राशि में गुरु, कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति, सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में, और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। यह ग्रह-नक्षत्र संयोग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा। आइए जानते हैं कि यह दिन किनके लिए अच्छा नहीं रहेगा और दिन को अच्छा बनाने कि लिए क्या उपाय करें?

---विज्ञापन---

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए दिन कठिन रह सकता है। कार्यों में बार-बार रुकावटें आएंगी और कार्यस्थल पर मशीनरी की खराबी के कारण समय और धन की हानि हो सकती है। चंद्रमा और मंगल की कन्या राशि में उपस्थिति मानसिक तनाव और कार्यस्थल पर वास्तु दोषों से परेशानी बढ़ा सकती है। छोटी-छोटी गलतफहमियां पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तनाव का कारण बन सकती हैं।

उपाय: भगवान गणेश को 21 दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। मांगलिक कार्यों में अनावश्यक खर्च और विरोधियों की सक्रियता मानसिक दबाव डाल सकती है। मिथुन में गुरु और कर्क में शुक्र-बुध की युति भावनात्मक अस्थिरता ला सकती है, जिससे रिश्तों में दरार की आशंका बढ़ेगी। कारोबारी निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें।

उपाय: गणेशजी को लाल पुष्प अर्पित करें और किसी गरीब को भोजन या अनाज दान करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज प्रोफेशनल असंतुष्टि और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, जो तनाव को और बढ़ाएगी। कर्क में शुक्र-बुध की युति और चंद्रमा का कन्या में होना भावनात्मक और मानसिक दबाव पैदा कर सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें और धैर्य बनाए रखें।

उपाय: गणेशजी को 21 दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ विघ्नविनाशनाय नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। चंचलता और जल्दबाजी के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में निवेश करने वालों को नुकसान की आशंका है। शनि का मीन में होना और चंद्रमा का कन्या में होना मानसिक अस्थिरता और कानूनी मामलों में कमजोरी ला सकता है।

उपाय: गणेशजी के मंदिर में तिल का दीपक जलाएं और ‘ॐ एकदंताय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन कठिन हो सकता है, विशेष रूप से भूमि या संपत्ति से संबंधित मामलों में। लापरवाही के कारण भारी नुकसान की आशंका है। राहु का कुंभ राशि में होना मानसिक भटकाव और निर्णय लेने में असमंजस पैदा कर सकता है। समय रहते कार्रवाई करें।

उपाय: गणेशजी को शमी पत्र चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को हरे वस्त्र दान करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों पर आज भगवान गणेश रहेंगे मेहरबान, पढ़ें 27 अगस्त का राशिफल

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2025 11:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola