5 मई से खुलेगी इन 4 राशियों की किस्मत, यूरेनस हो रहे हैं अस्त!

वेस्टर्न ज्योतिष में यूरेनस यानी अरुण ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। अभी यूरेनस ग्रह वृषभ राशि में मौजूद हैं और आगामी 5 मई को ये इसी राशि में अस्त होने जा रहे हैं। वृषभ राशि में यूरेनस के अस्त होने से 4 राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यूरेनस का अस्त होना अच्छा रहने वाला है।

Uranus Transit 2025
विज्ञापन

ज्योतिष की दुनिया में अरुण ग्रह, यानी यूरेनस, को परिवर्तन का कारक माना जाता है। वेस्टर्न ज्योतिष में इस ग्रह को काफी महत्व दिया जाता है। वहीं, वैदिक ज्योतिष में इसको ज्यादा भले ही न माना जाता हो पर इसका प्रभाव लोगों के जीवन में पर बहुत अधिक देखने को मिलता है। ये ग्रह लाइफ में नए आइडियाज, आजादी और सरप्राइज ट्विस्ट लाता है। बीते 19 मार्च 2025 को सुबह 9:54 बजे यूरेनस ने वृषभ राशि में कदम रखा था।

अब 5 मई 2025 को शाम 7:50 बजे ये इसी राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ये 29 मई तक इस राशि में अस्त रहेंगे। अरुण जब अस्त होते हैं, तो इनका असर थोड़ा कम हो जाता है है। वृषभ राशि को पैसों, स्टेबिलिटी की राशि माना जाता है। अस्त होने से इस राशि में अरुण बेकाबू एनर्जी कंट्रोल में हो जाएगी। जिसके चलते कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यूरेनस का अस्त होना अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के अरुण का अस्त होना काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी राशि में ही यूरेनस विराजमान हैं। यह आपके पहले भाव में बैठे हैं। जब ये अस्त होंगे तो आपके आइडियाज काम करने लगेंगे। पैसों की तंगी खत्म हो जाएगी। प्रॉपर्टी की डील हो सकती है। यह समय नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी शानदार रहेगा। अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं तो भी समय आपके फेवर में रहेगा। नया इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं तो भी आपकी प्लानिंग आपको लाभ देगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी यूरेनस का अस्त होना बेहद ही शानदार रहने वाला है। यूरेनस का अस्त होना आपके लिए सक्सेस की चाबी हो सकता है। अरुण आपके नौवें भाव में अस्त होंगे। इस कारण यह समय विदेश की ट्रिप और हायर स्टडीज के लिए बेस्ट है। आपको नई जॉब भी मिलने के चांस हैं। आप कोई स्प्रिचुअल जर्नी का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही कोई नया कोर्स भी ज्वाइन कर सकते हैं। आपकी च्वाइस ही गेम चेंजर साबित होगी।

मकर राशि

मकर वालों के लिए यूरेनस का अस्त होना क्रिएटिविटी और रोमांस की डबल डोज साबित होगा। अरुण का वृषभ में अस्त आपके लिए है सक्सेस का मास्टर स्ट्रोक रहने वाला है। अरुण आपके पांचवें भाव में अस्त होंगे। ऐसे में आपके आइडियाज मार्केट में छा जाएंगे, लव लाइफ में रोमांस फुल ऑन होगा, और अगर बच्चे हैं, तो उनकी प्रोग्रेस टॉप पर रहेगी। आर्ट, राइटिंग या बिजनेस आइडियाज हिट होंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यूरेनस का चौथे भाव में अस्त होना शानदार रहने वाला है। फैमिली और सुख का मस्त माहौल रहेगा। आपके जीवन में खुशियों का अंबार लग जाएगा। प्रॉपर्टी डील्स फाइनल हो सकती हैं। फैमिली के साथ बॉन्डिंग अच्छी होगी। इसके साथ ही इमोशनल स्टेबिलिटी बढ़ेगी। मां के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे और घर में पॉजिटिव वाइब बनेंगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ