Hans Mahapurush Yoga 2026: देवगुरु बृहस्पति बनाएंगे हंस महापुरुष राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय

Hans Mahapurush Yoga 2026: ग्रहों की स्थिति से शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. 2026 में देवगुरु बृहस्पति के गोचर करने से हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा. इसके प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलेगा.

Hans Mahapurush Yoga 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Hans Mahapurush Yoga 2026: ग्रहों के गोचर करने, स्थिति और चाल में परिवर्तन से कई योग का निर्माण होता है. ज्योतिषीय दृष्टि से हंस महापुरुष राजयोग को संपत्ति, प्रतिष्ठा, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति के लिए मानते हैं. यह शुभ हंस महापुरुष राजयोग देवगुरु बृहस्पति के उच्च राशि में प्रवेश करने से बनता है. 2026 में देवगुरु बृहस्पति उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं. देवगुरु बृहस्पति के कर्क में प्रवेश करने से इस हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा. देवगुरु बृहस्पति जून 2026 में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. इससे हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा. इसके परिणाम से कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेगा. चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं.

तुला राशि

तुला राशि के कर्म भाव में गुरु ग्रह का गोचर होगा. यह आपके करियर के लिए अच्छा होगा. करियर में तरक्की करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों को लाभ मिलेगा. आप अपने कारोबार में विस्तार के बारे में सोच सकते हैं. मेहनत का फल मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के 9वें भाव में गुरु ग्रह संचरण करेंगे. इससे वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलेगा. आपको देवगुरु बृहस्पति की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. विदेश यात्रा के योग बनेंगे. आपको पिता या गुरु से सहयोग मिलेगा. आप सफलता हासिल करेंगे. आर्थिक दृष्टि से समय आपके लिए अच्छा रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के 11वें भाव में गुरु संचरण करेंगे. यह आपके लाभ और आय भाव में होंगे. इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. व्यापार और नौकरी में तरक्की करेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ