Guru Gochar 2025: आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद में गुरु ने किया गोचर, इन 3 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम

Guru Gochar 2025: गुरु देव ने आज दोपहर आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम पद से निकलकर द्वितीय पद में गोचर किया है। गुरु का यह गोचर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर हुआ है। चलिए जानते हैं इस बदलाव से किन 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है।

Guru Gochar 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Guru Gochar 2025: आज 28 जून 2025 को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर गुरु देव ने आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर किया है। इससे पहले वह आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम पद में मौजूद थे। आर्द्रा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में छठा स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी राहु हैं। आर्द्रा नक्षत्र के कुल चार पद होते हैं। पहला और चौथा पद बृहस्पति द्वारा शासित होता है, जबकि दूसरा और तीसरा पद शनि द्वारा शासित होता है।

आर्द्रा नक्षत्र को एक तारे के रूप में देखा जाता है, जो हीरे या वज्र के रूप में नजर आते हैं। जबकि गुरु को धन, धर्म, भाग्य, शिक्षा और शादी का दाता माना जाता है। चलिए जानते हैं आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद में गुरु गोचर से किन तीन राशिवालों को लाभ होने के प्रबल योग हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आर्द्रा नक्षत्र, मिथुन राशि में स्थित है, जिसके स्वामी राहु हैं। आज दोपहर में हुए गुरु गोचर का शुभ प्रभाव मिथुन राशिवालों के जीवन पर पड़ने वाला है। कारोबारियों ने किसी से उधार ले रखा है तो जल्द वो उनके पैसे चुका देंगे। युवाओं की निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे वे अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से देख पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में इजाफा हो सकता है।

  • उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और अक्षत चढ़ाएं। साथ ही शिव चालीसा पढ़ना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Name Astrology: महाआलसी होते हैं इन अक्षरों से शुरू होते हैं जिनके नाम, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?

वृश्चिक राशि

गुरु गोचर के दौरान युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है। नई योजनाओं को अमल में लाने से कारोबार का विस्तार होगा। साथ ही मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। विवाहित जातकों के निजी संबंधों में सुधार होगा और घर में एक सदस्य बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए यह वक्त अनुकूल है। उम्रदराज जातक मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे तो सेहत बढ़िया रहेगी।

विज्ञापन
  • उपाय- मां लक्ष्मी और श्री विष्णु की पूजा करें। साथ ही उन्हें फल, फूल, मिठाई और अक्षत अर्पित करें।

मकर राशि

गुरु गोचर के दौरान कारोबारियों को धन की प्राप्ति होने की संभावना है। नौकरी कर रहे जातक काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जिन लोगों ने पिछले महीने लोन के लिए अप्लाई किया था, उनका लोन क्लीयर हो जाएगा। दुकानदारों की कुंडली में वाहन खरीदने का योग है। मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से उम्रदराज जातकों को मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ