Numerology: मूलांक 1 की चार तारीखों पर जन्मे लोगों में भी होता है अंतर, पड़ता है सूर्य के अलावा चंद्र-मंगल और शनि का प्रभाव

Mulank 1 Personality Traits: मूलांक को ही जन्म तिथि कहा जाता है, लेकिन हर मूलांक की तिथियों में भी अंतर देखने को मिलता है। ग्रहों के राजा सूर्य को मूलांक 1 का स्वामी माना जाता है, जिसमें जन्म तिथि 1, 10, 19 और 28 आती है। चलिए जानते हैं मूलांक 1 की इन चार तारीखों के बीच के अंतर के बारे में।

Mulank 1 Personality Traits

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Ank Jyotish Shastra: अंक शास्त्र में जन्म तिथि की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। हालांकि हर एक अंक की अपनी खासियत है, जिसका अच्छा-खासा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है।

सूर्य देव को मूलांक 1 का स्वामी माना जाता है। लेकिन मूलांक 1 की 1, 10, 19 और 28 जन्म तिथि पर चंद्र, मंगल और शनि ग्रह का भी खास प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से ये ही बताने जा रहे हैं कि जन्म तिथि 1, 10, 19 और 28 में क्या अंतर है।

विज्ञापन

जन्म तिथि 1

किसी भी महीने की 1 तारीख पर जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह की खास कृपा रहती है क्योंकि ये इनके स्वामी हैं। ये लोग रचनात्मक होते हैं, जो हर समय पॉजिटिव रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है। इसी कारण ये आसानी से लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं।

जन्म तिथि 10

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 10 तारीख को हुआ है, उनके स्वामी सूर्य देव हैं। दरअसल, 1 नंबर का स्वामी सूर्य है। जबकि 0 को शून्य माना जाता है, जिसके ऊपर किसी एक ग्रह का खास प्रभाव नहीं पड़ता है। ये लोग काफी ईमानदार होते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिसके कारण किसी का दिल दुखे। माना जाता है इन लोगों का ये आखिरी जन्म होता है। इसके बाद इन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

विज्ञापन

जन्म तिथि 19

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 19 तारीख को हुआ है, उनके ऊपर सूर्य और मंगल दोनों ग्रह का खास प्रभाव पड़ता है। दरअसल, सूर्य को अंक 1 का स्वामी माना जाता है, जबकि 9 का स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए जन्म तिथि 19 वालों को सूर्य और मंगल दोनों ग्रह का समय-समय पर साथ मिलता है। इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है और ये काफी ताकतवर होते हैं। ये लोग आसानी से हार नहीं मानते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।

जन्म तिथि 28

मूलांक 1 की 1, 10, 19 और 28 तारीखों में जन्म तिथि 28 वालों को सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है। इन लोगों के सफल होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। चंद्र देव को जहां अंक 2 का स्वामी माना जाता है, वहीं 8 के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इनके ऊपर चंद्र और शनि दोनों ग्रह का प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

वहीं जब 2 और 8 को जोड़ेंगे तो उससे 10 अंक आएगा। शास्त्रों में सूर्य को अंक 1 का स्वामी माना जाता है, जिनका भी इन लोगों के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ता है। ये लोग मेहनती होते हैं, जो हर हाल में अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। इसके अलावा इन लोगों का मन साफ होता है। ये अपने मन में कोई बात नहीं रखते हैं। यदि इन्हें कोई व्यक्ति अच्छा नहीं लगता है तो अपने मन को मारकर कभी भी ये उससे बातचीत नहीं करेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ