हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सितंबर में बदलेगी बड़े ग्रहों की चाल, कन्या समेत बढ़ेगी इन 5 राशियों की टेंशन; हर स्टेप लेना होगा सोच-समझकर

Grah Gochar: ग्रहों की चाल परिवर्तन का राशियों पर गहरा असर होता है, जो नेगेटिव या पॉजिटिव दोनों हो सकता है। सितंबर 2024 में बड़े ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से कन्या समेत 5 राशियों की टेंशन बढ़ सकती है। इन राशियों के जातकों को हर स्टेप सोच-समझकर कर लेना होगा। आइए जानते हैं, ये कन्या के अलावा ये 4 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar: सितंबर 2024 का महीन ग्रहों की गतिवधियों के दृष्टिकोण से बेहद हलचल भरा रहने वाला है। इस महीने में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य सहित केतु भी अपनी चाल बदलेंगे। इनमें से कुछ ग्रह एक निश्चित समय पर कभी राशि परिवर्तन करेंगे, तो कुछ एक नक्षत्र से निकलकर दूसरे नक्षत्र में गोचर करेंगे। ग्रहों की इस चाल में बदलाव से कुछ राशियों पर जहां अच्छे असर होंगे, तो कुछ पर नेगेटिव प्रभाव भी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं, सितंबर में कौन-कौन से बड़े ग्रह अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं और उनकी बदली चाल का राशियों पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

सितंबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल

शुक्र ग्रह: सितंबर की शुरुआत में शुक्र महीने का आगाज कर रहे हैं, वे 2 सितंबर को उत्तरा फाल्गुनी से निकल कर हस्त नक्षत्र में जाएंगे। वहीं 18 सितंबर को वे तुला राशि में गोचर करेंगे।

बुध ग्रह: 4 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं वे 23 सितंबर से वे कन्या राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन

मंगल ग्रह: ग्रहों के सेनापति माने गए लाल ग्रह मंगल 6 सितंबर से आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

केतु ग्रह: 9 सितंबर को छाया ग्रह केतु का हस्त नक्षत्र में अपना पद (चरण) परिवर्तन करने वाले हैं।

विज्ञापन

सूर्य ग्रह: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा माने गए सूर्य 16 सितंबर से अपना राशि परिवर्तन कर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे।

बढ़ेगी इन 5 राशियों की टेंशन!

सितंबर के महीने में होने वाले इन बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव से कन्या समेत बढ़ेगी 5 राशियों की टेंशन बढ़ सकती है। इन 5 राशियों के जातको को हर स्टेप सोच-समझकर लेना होगा, अन्यथा जिंदगी बेहाल हो सकती है:

विज्ञापन

कर्क राशि

इस महीने आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ सकता है। पेट, कमर और कंधा से जुड़े हेल्थ इश्यूज आपका बजट बिगाड़ सकती है। आपका मन विचलित रहेगा।

कन्या समेत

इस महीने आप आर्थिक मोर्चे पर कमजोर रहेंगे। कारोबार में नुकसान से आर्थिक तंगी आ सकती है। मानसिक परेशानियों से कामकाज पर नेगेटिव असर होगा। परिवार में कलह हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

आप नसीब से लड़ना बंद करें। परिस्थितियां प्रतिकूल होने से आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। आप हाई बीपी का शिकार हो सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ बना रहेगा। यात्राओं में बाधाएं आने की आशंका है।

कुंभ राशि

इस महीने आप पीठ दर्द, पांव की सायटिका से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। आप खुद को बेहद इमोशनल फील करेंगे, जो आपको अस्थिर बना सकता है। धैर्य से काम लें।

विज्ञापन

मीन राशि

आपमें घमंड बढ़ सकता है। इससे आपके हर रिश्ते और कामकाज पर नेगेटिव असर हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद में आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें: घर के पूजा घर से जुड़ी इस एक गलती से आप हो सकते हैं कंगाल, लौटकर नहीं आती है खुशहाली!

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola