हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar Rashifal: न्यायाधीश शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशियों के कर्मों का होगा हिसाब

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना राशि के जातकों के जीवन को प्रभावित करेगा. सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन 19 नवंबर को होगा. सूर्य ग्रह शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इससे कई राशियों के कर्मों का हिसाब हो सकता है.

विज्ञापन

Grah Gochar November 2025 Rashifal: सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आएगा. 19 नवंबर 2025, दिन बुधवार को रात 9 बजकर 03 मिनट पर सूर्य ग्रह शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने से राशियों का भाग्य चमकेगा. सूर्य ग्रह 2 दिसंबर तक अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे. चलिए आपको बताते हैं कि, सूर्य ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा. साथ ही जानते हैं नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों के जीवन पर असर होगा.

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से बेहद लाभकारी फल मिलेंगे. व्यापार करने वाले जातकों को इससे तगड़ा लाभ होगा. आपको प्रमोशन मिलने से सैलरी बढ़ सकती है. आपको पद के साथ ही मान-सम्मान मिलेगा. जीवन में सुख-शांति आएगी. आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: हथेली-तलवों में पसीना आना इस बात का है संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

सिंह राशि

विज्ञापन

आपके लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भाग्यशाली रहेगा. सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. करियर में तरक्की करेंगे और आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए लाभकारी होगा. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है. आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे. सेहत के मामले में भी आपके लिए समय अच्छा है. आपको परिवार के साथ समय बिताने को मिलेगा. आपकी मानसिक स्थिति रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola