Grah Gochar Rashifal: राशि और नक्षत्र चक्र में गोचर के दौरान ग्रह एक-दूसरे से की प्रकार के योग बनाते है, जो कभी शुभ और कभी अशुभ भी होते हैं. शुभ योगों का राशियों के जातकों पर काफी सकारात्मक असर होता है, जबकि अशुभ योग चुनौतियां और परेशानियां खड़ी करते हैं. मंगलवार 25 नवंबर, 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल और कर्मफल के स्वामी ग्रह शनि एक-दूसरे से 100° की कोणीय स्थिति में अवस्थित रहेंगे. यह योग दोपहर बाद 03:20 PM बजे से बनेगा. इसे अंग्रेजी में सेनटाइल एस्पेक्ट (Centile Aspect) कहते हैं.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल-शनि का यह शतांक योग एक शुभ योग है. इस योग के निर्माण के समय मंगल धनु में और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे. यूं तो इस योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद अनुकूल सिद्ध होंगे के योग दर्शा रहा है. इन राशियों के जातकों को करियर-कारोबार में तरक्की मिलेगी और अपार धन के साथ पद-प्रतिष्ठा के अवसर सामने आएंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
सिंह राशि
मंगल-शनि का शतांक योग सिंह राशि वालों के लिए करियर में तेज़ी और प्रतिष्ठा का विशेष अवसर लेकर आ रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता को सराहा जाएगा और वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो नौकरी बदलने या नए निवेश की सोच रहे थे. परिवार में सम्मान बढ़ेगा और समाज में आपकी छवि और प्रखर होगी. किसी महत्त्वपूर्ण पद की प्राप्ति का भी योग बन रहा है.
वृश्चिक राशि
इस दुर्लभ ग्रहयोग से वृश्चिक राशि के जातकों की मेहनत को सही दिशा और मजबूत परिणाम मिलने लगेंगे. व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट और लाभजनक समझौते सामने आएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है. आर्थिक रूप से यह समय बेहद शुभ रहेगा. अचानक धन लाभ, नए आय स्रोत बनने या पुराना अटका धन मिलने की संभावना प्रबल है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके निर्णय दूरगामी सफलता देंगे. यात्राएँ भी शुभ सिद्ध हो सकती हैं.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर मंगल-शनि का शतांक योग विशेष शुभफल प्रदान करेगा. पद-प्रतिष्ठा, जिम्मेदारियों में वृद्धि और करियर में तेज़ उन्नति का समय शुरू होगा. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और नए अवसर खुद चलकर आएंगे. आर्थिक क्षेत्र में अपार धन लाभ के योग बन रहे हैं—सैलरी बढ़ने, बोनस मिलने या बड़े व्यापारिक सौदे होने की संभावना है. सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।