हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: 6 से 9 फरवरी तक ग्रहों की बैक-टू-बैक विशेष हलचल, सोने जैसी चमकेगी इन 7 राशियों की किस्मत!

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 6 से 9 फरवरी की तारीखों में बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं घटेंगी, जिसमें सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और शनि जैसे प्रभावशाली ग्रह भाग लेंगे। इन ज्योतिषीय घटनाओं से 7 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 7 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar 2025: ज्योतिषचार्यों के अनुसार, फरवरी 2025 का महीना ग्रहों की गतिविधियों और हलचलों का खास महीना रहने वाला है। जहां इसकी बानगी इसके पहले सप्ताह में दिखी, वहीं इस महीने का का दूसरा सप्ताह भी ग्रहों की बैक-टू-बैक विशेष हलचल से खास साबित होने के योग दर्शा है। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 6 से 9 फरवरी की तारीखों में बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं घटेंगी, ग्रहों की चाल बदलेगी, शक्तिशाली योग-संयोग और युतियां बनेंगी, जिसका खास ज्योतिषीय महत्व है और इसका देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं, क्या हैं ये ज्योतिषीय घटनाएं और राशियों पर इसका क्या असर होगा?

6 से 9 फरवरी तक ग्रहों की बैक-टू-बैक हलचल

1. बृहस्पतिवार 6 फरवरी, 2025 को सुबह में 7 बजकर 57 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य, मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, 6 फरवरी की शाम में 7 बजकर 37 मिनट से सूर्य और शनि द्विद्वादश योग बना रहे हैं, जो एक बेहद शुभ योग है। इस दिन की इस खगोलीय हलचल में भाग लेने वाले ग्रह हैं- सूर्य और शनि, जिसमें मंगल भी प्रभावी होंगे।

2. शुक्रवार 7 फरवरी, 2025 को दोपहर बाद 2 बजकर 58 मिनट से सूर्य और मंगल षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं इसी दिन शाम में 6 बजकर 37 मिनट पर बुध श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसके स्वामी मंगल हैं। इस दिन की इस खगोलीय हलचल में 3 ग्रह भाग लेंगे, ये हैं- सूर्य, मंगल और बुध।

विज्ञापन

3. शनिवार 8 फरवरी, 2025 को सूर्योदय पूर्व ब्रह्मकाल में 3 बजकर 25 मिनट से बुध और शनि लाभकारी द्विद्वादश योग बनाएंगे हैं। वहीं इसी दिन सूर्योदय के बाद 9 बजकर 42 AM से सूर्य और मंगल एक-दूसरे से 150 डिग्री पर स्थित रहकर षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे। इस दिन की इस खगोलीय हलचल में 4 ग्रह भाग लेंगे, ये हैं- बुध, शनि, सूर्य और मंगल।

4. रविवार 9 फरवरी, 2025 की शाम में 5 बजकर 35 मिनट से सूर्य और बुध एक-दूसरे से 0 डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति वाला शुभकारी ‘बुधादित्य योग’ बनाएंगे। वहीं, इसी दिन शाम में 6 बजकर 37 मिनट से मंगल और शनि सौभाग्य और समृद्धि दिलाने वाले नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। इस दिन की इस खगोलीय हलचल में भाग लेने वाले ग्रह हैं- सूर्य, बुध, मंगल और शनि।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

ग्रहों की बैक-टू-बैक हलचल का राशियों पर असर

ज्योतिषचार्यों के अनुसार, 6 से 9 फरवरी तक ग्रहों की बैक-टू-बैक विशेष हलचल यानी खगोलीय घटनाएं ज्योतिष रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं। इस अवधि में बने ग्रहों के विशेष योग, संयोग, युति, स्थिति और दृष्टि का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इन सभी ज्योतिषीय घटनाओं में भाग लेने वालों ग्रहों की कृपा से 7 राशियों के जातकों का घर धन-धान्य से भर जाएगा, हर फील्ड में सफलता मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 7 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

इस अवधि में मेष राशि वालों के लिए करियर और वित्तीय मामलों में उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। सूर्य और मंगल की स्थिति आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को लाभ होगा। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

वृषभ राशि

शुक्र और शनि की युति आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगी। यह समय आपके लिए स्थिरता और सफलता का होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। शिक्षा और करियर में नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक या शैक्षिक यात्राओं के योग हैं, जो लाभदायक होंगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध की सक्रियता आपके लिए संचार और बुद्धि के क्षेत्र में लाभदायक होगी। यह समय नई योजनाएं बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए उत्तम है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में नई रोमांचक शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि

सूर्य और मंगल की स्थिति आपके लिए शक्तिशाली और प्रेरणादायक होगी। यह समय आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र की शुभ स्थिति आपके लिए सौभाग्य और सुख लेकर आएगी। यह समय रिश्तों और सौंदर्य के लिए बहुत अच्छा है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कला और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। नए आर्थिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। संबंधों में मधुरता आएगी और नए मित्र बन सकते हैं।

धनु राशि

सूर्य की कृपा और मंगल की ऊर्जा आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आएगी। यह समय आपके लिए यात्रा और ज्ञान के क्षेत्र में लाभदायक होगा। शिक्षा और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। वित्तीय लाभ होगा। रिश्तों में नई ऊर्जा और उत्साह आएगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा, जिससे नए संबंध बनने के योग हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

शनि और शुक्र की युति आपके लिए स्थिरता और सफलता लेकर आएगी। यह समय आपके लिए कड़ी मेहनत के फल प्राप्त करने का है। करियर में उन्नति और मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार और करियर में जबरदस्त उन्नति होगी। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा। फायनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola