---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: सूर्य और बुध ने बनाया पूर्ण युति, शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, खिंचा चल आएगा धन!

Grah Gochar: रविवार 9 फरवरी, 2025 की शाम से सूर्य और बुध ने जीरो डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति बनाया, जिसे पूर्ण बुधादित्य योग भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूर्ण बुधादित्य योग सामान्य बुधादित्य योग से अधिक फलदायी होता है और इसके शुभ प्रभाव से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: रविवार 9 फरवरी, 2025 को शाम में 5 बजकर 35 मिनट पर सूर्य और बुध ने जीरो डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति बनाया। बुध-सूर्य का शून्य यानी जीरो डिग्री पर होना एक विशेष ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। ज्योतिष भाषा में इसे ‘पूर्ण बुधादित्य योग’ कहते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूर्ण बुधादित्य योग सामान्य बुधादित्य योग से अधिक फलदायी होता है। बता दें कि आदित्य भगवान सूर्य का एक नाम है।

पूर्ण बुधादित्य योग का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और बुध के पूर्ण बुधादित्य योग के प्रभाव से व्यक्ति की बुद्धि, तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। व्यक्ति को जटिल समस्याओं को सुलझाने और नए विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता मिलती है। बुधादित्य योग धन और समृद्धि के लिए बहुत शुभ माना जाता है। व्यापार, निवेश और वित्तीय मामलों में सफलता मिलती है। व्यक्ति को धन प्राप्ति के नए अवसर मिलते हैं। सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलता है। यह योग राजनीति, प्रशासन या अन्य उच्च पदों पर सफलता दिलाने में सहायक होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Asht Chiranjeevi: केवल हनुमान जी ही नहीं, हिन्दू पौराणिक कथाओं के ये 7 नायक भी हैं चिरंजीवी

पूर्ण बुधादित्य योग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूर्ण बुधादित्य योग के प्रभाव से विशेष रूप से 3 राशियों पर अधिक सकारात्मक होने के योग बन रहे हैं। इन 3 राशियों के जातकों को धन, समृद्धि, शोहरत और सफलता के प्रबल योग मिलेंगे। आइए जानते हैं कि पूर्ण बुधादित्य योग का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा?

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और व्यापार में उन्नति लेकर आएगा। नए अवसर मिलेंगे और पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। इस समय नए निवेश और व्यापारिक फैसले लेने के लिए शुभ है, लेकिन सावधानीपूर्वक कदम उठाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, इसलिए इस राशि के जातकों को बुधादित्य योग का विशेष लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार और निवेश से अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। इस समय अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का उपयोग करें। नए लक्ष्य निर्धारित करें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और व्यापार में नई संभावनाएं लेकर आएगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। निवेश से बड़ा लाभ होगा। विदेश भी आएगा धन, वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला है। विदेश यात्रा और नए प्रोजेक्ट्स के लिए शुभ समय है। इस समय नए अवसरों को पहचानें और उनका लाभ उठाएं। धैर्य और मेहनत से काम लें।

ये भी पढ़ें: Vidura Niti: पत्नी और दोस्त तक को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, तनाव से भर जाती है खुशहाल जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 09, 2025 07:43 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola