हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: इन 5 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा; शुक्र, बुध और शनि के संयोग बनेगा 3-3 शुभ योग!

Grah Gochar 2025: 19 जनवरी को तीन-तीन ग्रह यानी बुध और शनि 3-3 शुभ योगों का निर्माण कर रहे हैं। इस प्रकार की ज्योतिषीय घटनाएं बेहद दुर्लभ होती हैं और इनका प्रभाव काफी दूरगामी होता है। इन शुभ योगों से 5 राशियों के भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar 2025: ज्योतिषाचार्यों ने जनवरी 2025 का महीना ग्रहों की गतिविधियों और हलचल का बेहद खास महीना बताया है और यह बात अभी तक पूरी तरह सही साबित हुई है। इसके एक और बानगी रविवार 19 जनवरी को देखने को मिल रही है, जब एक दिन में तीन-तीन ग्रह 3-3 शुभ योगों का निर्माण कर रहे हैं। इस प्रकार की ज्योतिषीय घटनाएं बेहद दुर्लभ होती हैं और इनका प्रभाव काफी दूरगामी होता है। कहा जा रहा है कि 19 जनवरी की यह ज्योतिषीय घटना पूरे साल सभी राशियों पर प्रभावित करने वाली सिद्ध हो सकती है।

19 जनवरी को बन रहे हैं ये शुभ योग

रविवार 19 जनवरी, 2025 की सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर शुक्र और शनि एक-दूसरे के साथ जीरो डिग्री पर स्थित होकर ‘शुक्र-शनि की युति बनकर द्विग्रही योग’ का निर्माण कर रहे हैं। इसके बाद दिन में दोपहर बाद 1 बजकर 6 मिनट बुध और शनि एक दूसरे से 60 डिग्री पर स्थित होकर यानी सेक्सटाइल बनाकर ‘लाभ दृष्टि योग’ का निर्माण कर रहे हैं। लेकिन विधाता को संभवतः आज के दिन को और अधिक फलदायी बनाना था। रात में 9 बजकर 58 मिनट पर इस बार बुध और शुक्र एक-दूसरे से 60 डिग्री पर स्थित होकर ‘लाभ दृष्टि योग’ का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, एक दिन शुक्र, बुध और शनि के संयोग से बने 3-3 शुभ योग से 5 राशियों के भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

विज्ञापन

शुक्र, बुध और शनि के शुभ योगों का राशियों पर असर

शुक्र, बुध और शनि जब कोई विशेष योग बनाते हैं, तो यह सभी राशियों के लिए अत्यधिक शुभ फल देने वाला समय होता है। लेकिन 19 जनवरी को बने इन 3 शुभ योगों का असर 5 राशियों पर सबसे अधिक शुभ रहेगा। आइए जानते हैं ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, और बुध तथा शनि के साथ इनका शुभ योग वृषभ जातकों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से बड़ा लाभ होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। करियर में प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ मधुर संबंध बनेंगे। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। थकान और तनाव से राहत मिलेगी। घर या वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि का स्वामी ग्रह है, और शुक्र तथा शनि के साथ इसका योग मिथुन जातकों को हर क्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। व्यापार में मुनाफा होगा। फ्रीलांसिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। दोस्ती और रिश्तेदारी में सहयोग मिलेगा। तनाव कम होगा, और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बुधवार को गणेशजी की पूजा करें। हरे वस्त्र धारण करें।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र, बुध और शनि का यह शुभ योग तुला राशि के जातकों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। क्रिएटिव और आर्ट से जुड़े पेशेवरों को लाभ होगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। फिटनेस पर ध्यान देंगे, जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। शुक्रवार को सुगंधित वस्त्र या इत्र का दान करें।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं, और शुक्र और बुध का शुभ योग इन जातकों के लिए प्रगति का समय लेकर आएगा। व्यापार में लाभ और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। करियर में स्थायित्व आएगा। सरकारी नौकरी और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े जातकों को लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में विश्वास और स्थिरता बढ़ेगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बनेंगे। शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

शनि कुंभ राशि के भी स्वामी हैं, शुक्र और बुध के साथ इनका योग कुंभ जातकों को नए अवसर प्रदान करेगा। आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक साझेदार मिल सकते हैं। करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। मित्रों और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। योग और ध्यान का अभ्यास लाभकारी रहेगा। कार्य और अवकाश दोनों के लिए यात्रा के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola