हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2024: गुरु गोचर से पहले अमीर बनेंगी ये 5 राशियां, सूर्य-मंगल बनाएंगे नवपंचम योग!

Grah Gochar 2024: नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में गुरु बृहस्पति के गोचर से पहले सूर्य और मंगल ग्रह नवपंचम योग बना रहे हैं, जिसके सकारात्मक असर से 3 राशियों के जातकों के जीवन में धन और शोहरत में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं, सूर्य-मंगल का नवपंचम योग कब बनेगा और वे 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar 2024: ज्योतिषाचार्यों ने पहले ही यह घोषित किया था कि नवंबर 2024 का महीना ग्रहों की गतिविधियों और हलचलों का खास महीना सिद्ध हो सकता है। इसकी बानगी पूरे नवंबर माह में देखने को मिली है। नवंबर की पहली तारीख को ही बुध का नक्षत्र परिवर्तन, उसके बाद शनिदेव का मार्गी होना, फिर बुध ग्रह का वक्री होने के साथ अस्त होना, राहू और केतु का नक्षत्र परिवर्तन आदि को बतौर उदाहरण रखा जा सकता है। यह सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह 30 नवंबर तक जारी रहने वाला है।

नवपंचम योग का राशियों पर असर

इसी दौरान 28 नवंबर, 2024 को गुरु ग्रह बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। इस तारीख से बृहस्पति मृगशिरा से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर व्यापक असर होगा। लेकिन इससे पहले ही 27 नवंबर ग्रहों के राजा सूर्यदेव और ग्रहों के सेनापति मंगल देव 120° कोण पर स्थित होकर नवपंचम योग बना रहे हैं। नवपंचम योग को वैदिक ज्योतिष में बेहद शुभ और शक्तिशाली योग माना गया है। यह योग जातक को ऊर्जा, साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है, जिससे 5 राशियों के जातक भरपूर धन और शोहरत अर्जित करेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य और मंगल ग्रह के नवपंचम योग के असर से मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के नए अवसर खुल सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, साथ ही अच्छे डिपार्टमेंट में ट्रांसफर भी हो सकता है। इससे एक्सट्रा इनकम बढ़ेगी और लाइफस्टाइल में बदलाव आएंगे। स्टूडेंट्स जातकों को नए प्रोजेक्ट्स मिलने से उनके करियर में प्रगति होगी। इस प्रोजेक्ट से उनको अच्छा-खासा धन लाभ भी होगा। व्यापार में वृद्धि होने के प्रबल योग बन रहे हैं। नए ग्राहक मिलने से व्यापार में जबदस्त लाभ होगा, जो बैंक बैलेंस में भी दिखेगा। नई गाड़ी लेने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों सूर्य और मंगल ग्रह के नवपंचम योग के शुभ असर से अचानक धन लाभ हो सकता है। आको लॉटरी, निवेश या अन्य स्रोतों से काफी धन प्राप्ति हो सकती है। पुराने सभी कर्ज समाप्त हो जाएंगे। स्टूडेंट जातकों के करियर में स्थिरता आएगी। आपको कैंपस सेलेक्शन से जॉब के लिए चुना जा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों या बॉस से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में पार्टनरशिप में लाभ होगा। कारोबार के विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। आप मकान या दुकान खरीद सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के नए अवसर मिलने से मानसिक स्फूर्ति बढ़ेगी। लव लाइफ में रोमांस का रोमांच आपकी बोरियत को मिटा देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

सूर्य और मंगल ग्रह के नवपंचम योग के शुभ असर से तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। आपको शेयर निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा, इतना इनकम हो सकता है की शायद आप सभाल न पाएं। छात्रों को करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होने से व्यापार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बड़े भाई और बहन सहित लाइफ पर्त्न्बर से पूरा सहयोग मिलेगा। रिलेशनशिप में आपसी ट्रस्ट यानी विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ कहीं दूर किसी ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक गुरु गोचर से पहले ही सूर्य और मंगल ग्रह के नवपंचम योग के शुभ असर से मालामाल हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आपको विदेश से भी धन लाभ हो सकता है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन व्यापार में लाभ होगा। यह समय कोई नया प्रोडक्ट या स्कीम लॉन्च करने के लिए उत्तम है।
करियर में उन्नति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने के नए अवसर मिलेंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलने मानसिक शांति बढ़ेगी।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को गुरु गोचर से पहले ही सूर्य और मंगल ग्रह के नवपंचम योग के शुभ असर से धन लाभ के नए-नए अवसर मिलेंगे। कला और रचनात्मक काम से जुड़े जातकों को उनके कार्यों से अपार धन लाभ होगा। आपको अपनी कला के प्रदर्शन के लिए विदेश बुलाया जा सकता है। इससे आपके धन और शोहरत दोनों में ही इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में स्थिरता आएगी। ऑफिस के काम में आपको तारीफ मिल सकती है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे एक्सट्रा इनकम होने की प्रबल संभावना है। व्यापार में वृद्धि होगी। नए उत्पादों के लॉन्च से लाभ होगा। स्टूडेंट जातक पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं, इसे लेकर आपका मानसिक तनाव कम होगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola