हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 6 मई को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत; खुलेंगी खुशियां, धन और सफलता के दरवाजे

Lucky Zodiac Sign: 6 मई, 2025 का दिन 5 राशियों के लिए बहुत खास होने वाला है। इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के सकारात्मक असर से 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन राशियों को धन लाभ हो सकता है, करियर और व्यापार में सफलता मिलने योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, इन 5 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 6 मई 2025 का दिन 5 राशि वालों के काफी खास सिद्ध हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी कोशिशों का अच्छा नतीजा मिलेगा। किस्मत आपका साथ देगी। करियर से जुड़ी कोशिशों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में फायदा होने के मौके हैं। धन लाभ के योग बन सकते हैं और अचानक धन मिलने की भी संभावना है। कानूनी झंझटों से भी छुटकारा मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशी और तालमेल बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। बस भरोसा रखें, आज का सफर और भी सफलता दिलाने वाला होगा।

मेष राशि (Aries)

Aries

मेष राशि के जातकों के लिए 6 मई का दिन अच्छे दिन की शुरुआत का संकेत दर्शा रहा है। यदि आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज के दिन कर सकते हैं। वर्तमान में चल रहे व्यापार से काफी लाभ होगा। आपको यदि नौकरी में किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह दूर होगी। नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। धन आने के रास्ते की बाधाएं भी हटेंगी और इनकम बढ़ेगी। आपके काम से आपका सम्मान भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: जीवन में नहीं मिलेगी कभी असफलता, नहीं होगी हार; बस किसी से शेयर न करें ये बात

मिथुन राशि (Gemini)

6 मई, 2025 का दिन मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ की दृष्टि से अच्छा रहेगा। किसी पुराने निवेश से बहुत शानदार रिटर्न मिल सकता है। किसी को दिया हुआ धन भी वापस मिलने के संकेत हैं। यदि आप कारोबार से जुड़े है, तो मीटिंग करने से लाभ होगा। नए कस्टमर मिलने से व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। परिवार के सहयोग से कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। मन खुश रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

Virgo

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उनके करियर और व्यवसाय में नई सफलता लेकर आने के संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। वर्क प्लेस पर आपकी बात मानी जाएगी और आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। यह समय इनकम के नए उपाय करने और आमदनी को मजबूत करने के लिए बढ़िया है। लव रिलेशनशिप के लिए भी आज का दिन अच्छा है। पार्टनर से पूरा हेल्प मिलेगा।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

Libra

आज 6 मई के दिन के बाद तुला राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। यदि आप अकेले हैं, तो प्यार मिल सकता है। आपकी समझ और पहल से वह सच्चे प्यार में बदल सकता है। मैरिड लोगों के रिश्ते भी मजबूत होंगे। जहां मनमुटाव था, वहां अब सुकून और समझदारी आएगी। करियर में आगे बढ़ने की समझ बढ़ेगी। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ काम दोबारा चल पड़ेगा। पुराना तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

 

Aquarius

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने के योग दर्शा रहा है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन पाने का मौका मिल सकता है। अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों को सही से निभाते रहिए। आपके अच्छे प्रयास से बिजनेस में बढ़ोतरी होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रोजेक्ट लेकर काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। आपका मुनाफा बढ़ेगा। जो विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके प्रयासों को सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: केवल मनी प्लांट नहीं, ये 5 पौधे भी धन, समृद्धि और सौभाग्य करते हैं आकर्षित

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News26 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola