Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Financial Horoscope: आज 3 राशियों को शेयर बाजार से होगा धन का लाभ, जीवन हो जाएगा खुशहाल

Financial Horoscope 25 January 2024 : गुरुवार का दिन कर्क, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही लकी और शुभ रहने वाला है, क्योंकि आज आपको भगवान विष्णु जी के साथ-साथ गुरु बृहस्पति देव का भी आशीर्वाद मिल सकता है।

Author
Edited By : Raghvendra Tiwari Jan 25, 2024 08:00
Financial Horoscope
वित्तीय राशिफल

Financial Horoscope 25 January 2024: ग्रह गोचर के लिहाज से गुरुवार का दिन 3 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। आज गुरु पुष्य योग के साथ 4 अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। साथ ही भगवान विष्णु की भी कृपा होगी। आज धन की देवी मां लक्ष्मी 3 राशियों को शेयर बाजार से धन का लाभ करा सकती हैं।

आज यानी गुरुवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज 3 राशियों को शेयर बाजार से अच्छा-खासा धन कमाने का मौका मिल सकता है। आज जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, बिना सोचे समझे कर सकते हैं। चलिए जानते हैं गुरुवार का वित्तीय राशिफल।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

गुरुवार के दिन कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज यानी पूर्णिमा पर कर्क राशि के जातक शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो धन का लाभ हो सकता है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। साथ ही किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है। जो जातक नया कारोबार करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार है। आज कारोबार शुरू करने से धन का अधिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- अगले 6 दिन के बाद बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन वित्तीय मामलों में शुभ रहेगा। कारोबार से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन बजट के कारण प्लान कैंसिल भी कर सकते हैं। खर्चों में कंट्रोल रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और खास रहेगा। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके साथ है। आज किसी भी चीज में निवेश करना चाहेंगे उसमें मुनाफा होगा। साथ ही आय कमाने के कई सारे मौके मिलेंगे। शेयर बाजार से खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें-  दो दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 25, 2024 08:00 AM

संबंधित खबरें