Palm Reading Tips: महिलाओं की हथेलियों के ये चिह्न बनाते हैं उन्हें सफल, धनी और आत्मनिर्भर

Palm Reading Tips: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली के खास चिह्न किस्मत बदल सकते हैं. विशेषकर, महिलाओं के हाथों में मौजूद कुछ संकेत उनके व्यक्तित्व, धन और सफलता से जुड़े होते हैं और ये निशान उन्हें आत्मनिर्भर और प्रभावशाली बना सकते हैं. आइए जानते हैं, ये विशेष चिह्न कौन-सी हैं?

Palm-Reading-Tips

Palm Reading Tips: हथेली की रेखाएं केवल किस्मत की कहानी नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और संभावनाओं का संकेत भी मानी जाती हैं. सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, खास चिह्न जीवन की दिशा बदलने का इशारा देते हैं. खासकर महिलाओं के हाथों में मौजूद कुछ शुभ संकेत उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली बना सकते हैं. आइए जानते हैं, ये विशेष चिह्न कौन-सी हैं और उनसे जुड़ी रोचक बातें क्या हैं?

विज्ञापन

मछली और कमल के खास संकेत

हथेली पर मछली का चिह्न बहुत दुर्लभ माना जाता है. यह अचानक धन लाभ और विदेश से अवसर मिलने का संकेत देता है. ऐसे हाथ वाली महिलाएं सामाजिक रूप से भी मजबूत पहचान बनाती हैं. कमल का चिह्न सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है. इसे विष्णु योग भी कहा जाता है. मान्यता है कि ऐसी महिलाओं पर लक्ष्मी कृपा बनी रहती है और वे नेतृत्व में आगे रहती हैं.

विज्ञापन

ध्वज और चक्र का प्रभाव

हथेली पर ध्वज का निशान सफलता और सम्मान का संकेत देता है. ऐसी महिलाएं अक्सर प्रशासनिक या जिम्मेदार पदों पर पहुंचती हैं. चक्र का चिह्न उंगलियों या हथेली के बीच दिखे तो यह आत्मनिर्भरता और राजसी जीवन का संकेत माना जाता है. यह हर क्षेत्र में संतुलन और सफलता की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

त्रिशूल और शंख की शक्ति

त्रिशूल का चिह्न खासकर मंगल पर्वत के पास दिखे तो यह आर्थिक मजबूती का संकेत देता है. सरकारी क्षेत्र में सफलता के योग भी इससे जुड़े माने जाते हैं. शंख का निशान विजय का प्रतीक है. ऐसी महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानतीं और विरोधियों पर बढ़त बनाती हैं.

‘M’ का निशान और नेतृत्व

हृदय, मस्तिष्क और जीवन रेखा से मिलकर बना ‘M’ विशेष माना जाता है. यह तेज निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों का संकेत देता है. ऐसी महिलाएं समस्याओं को जल्दी समझकर समाधान निकाल लेती हैं.

विज्ञापन

दायां या बायां हाथ?

आधुनिक हस्तरेखा विशेषज्ञ दाएं हाथ को अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं. यह वर्तमान कर्म और उपलब्धियों को दर्शाता है. बायां हाथ जन्मजात गुण और भाग्य का संकेत देता है. दोनों हाथों का मिलान करके ही सही आकलन किया जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ