Aaj Ka Rashifal: वृषभ समेत इन 3 राशियों को आज सुनने को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपको भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी या नहीं तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 11 अप्रैल 2026 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 11 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. साथ ही ग्रह गोचर होने के संग उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, सिद्ध योग और दिशाशूल पूर्व का निर्माण होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 11 अप्रैल 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि:
आज घर में झगड़े का वातावरण न बने, इसका ध्यान रखें क्योंकि स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है. इसके अलावा धन का व्यय हो सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा. सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे क्योंकि दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे. इसके अलावा धन से संबंधित लाभ होने की भी संभावना है. बता दें कि आज रात से पहले मायके से अच्छे समाचार भी आपको मिलेंगे.

मिथुन राशि:
आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी. साथ ही घर में संतान के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है. हालांकि, विवाहित लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. बता दें कि विद्यार्थियों के लिए ये दिन बहुत अच्छा है.

विज्ञापन

कर्क राशि:
आज का दिन मिश्रत फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा, जिसके कारण कार्य करने का उत्साह मंद हो सकता है. हालांकि, घूमने-फिरने में धन का व्यय हो सकता है.

सिंह राशि:
आपका आज का दिन शुभफलदायी है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाई-बंधुओं के साथ भी समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. इसके अलावा किसी कार्य के सफल होने से खुशी होगी. बता दें कि आज कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि:
आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए उचित है. इसके अलावा आर्थिक लाभ होने की संभावना है. उम्मीद है कि आज आपके किसी कार्य की प्रशंसा होगी.

तुला राशि:
आपका दिन शुभफलदायी रहने वाला है. कुछ कार्यों के सफल होने से खुशी होगी. हालांकि, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:
शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे. इसके अलावा आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है. आज स्वजनों के साथ झगड़ा न हो, इसका खास ध्यान रखें.

विज्ञापन

धनु राशि:
आज शाम से पहले आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. उम्मीद है कि आप अपनी मीठी वाणी से किसी का दिल जीतने में सफल होंगे. इसके अलावा कुछ कार्यों के सिद्ध होने की काफी संभावना है.

मकर राशि:
आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा. व्यापार के चक्कर में यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे लाभ होगा. साथ ही आपसे उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे. इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. शाम तक आपका गृहस्थ जीवन भी आनंदमय रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए लाभकारी है. गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे. इसके अलावा मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर घूमने का प्लान बनेगा. साथ ही में आय में वृद्धि होगी.

मीन राशि:
आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालेंगे तो अच्छा रहेगा. हालांकि, शाम से पहले आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं. इसके अलावा कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ