अगले 6 दिन के बाद बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Budh Nakshatra Gochar 2024: बुध देव अगले 6 दिन बाद अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Budh Nakshatra Gochar 2024
विज्ञापन

Budh Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि के दाता बुध देव को कहा गया है। माना जाता है कि जब बुध ग्रह अपनी राशि नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। 12 राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। साथ ही जीवन में कई तरह की बदलाव होने लगता है। बुध के नक्षत्र परिवर्तन से जातक के करियर में अचानक सफलता मिल जाती है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह 6 दिन बाद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने से 3 राशियों को लाभ होने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि (नौकरी में स्थान परिवर्तन)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ और खास माना जा रहा है। गोचर के दौरान जातक को करियर में अचानक सफलता मिलने के चांस है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें फरवरी महीने के शुरुआत में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि भी हो सकती है। लेकिन सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, ध्यान रखें।

विज्ञापन

कर्क राशि (मानसिक शांति मिलेगी)

30 जनवरी को बुध के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि वालों के जीवन में खुशहाली आने वाली है। जो जातक कुंवारे हैं, उनके लिए रिश्तों की बात चल सकती है। साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के गोचर के दौरान, जातक को मानसिक शांति मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में काम करने में मन लगेगा। किसी भी वाद-विवाद से बचना होगा।

सिंह राशि (कारोबार में सफलता)

सिंह राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी रहने वाला है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको अचानक मुनाफा हो सकता है। साथ ही कार्य के संबंध में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ