Dashank Yog 2026: सूर्य-शुक्र के दशांक योग से बदलेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, पूरे होंगे कई काम

Dashank Yog 2026 Effect: ज्योतिष शास्त्र में दशांक योग का खास महत्व है, जिसका निर्माण 6 जून 2026 को हो रहा है. आज यहां पर आप दशांक योग के बनने के कारण, महत्व, समय और प्रभाव आदि के बारे में विस्तार से जान पाएंगे.

Dashank Yog

Credit- AI Gemini

विज्ञापन

Dashank Yog 2026 Date, Time & Effect: 6 जून 2026 को सुबह 10 बजे दशांक योग बन रहा है, जो कि ग्रह सूर्य और ग्रह शुक्र के 36 डिग्री पर आने से बनता है. शास्त्रों में दशांक को शुभ फल देने वाला योग माना जाता है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति की कई इच्छाएं पूरी होती हैं. साथ ही वक्त अच्छे से व्यतीत होता है और नई खुशनुमा यादें बनाने का मौका मिलता है. चलिए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिनके जातकों की जिंदगी में दशांक योग के प्रभाव से जून 2026 में खुशियां का आगमन होने की संभावना है.

वृषभ राशि (vrishabh rashi ka rashifal)

जून 2026 में दशांक योग का बनना वृषभ राशि वालों के लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा. इस दौरान आपको कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई कठोर निर्णय लेना होगा, जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि इस बार आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा. साथ ही जमीन से जुड़ी कोई डील फाइनल होगी. लव लाइफ की बात करें तो उसमें परिस्थिति पहले से बेहतर होगी. साथ ही आप अपनी सेहत में सुधार का अनुभव करेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि (kark rashi ka rashifal)

यदि आप मन लगाकर कोई कार्य करेंगे तो उसमें कामयाबी मिलेगी. साथ ही समाज में आपके काम को पहचान मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो बेहतर होगी क्योंकि किसी नई जगह से इनकम होनी शुरू हो जाएगी. इसके अलावा पिता की सेहत में सुधार होने से आप तनावमुक्त रहेंगे.

तुला राशि (tula rashi ka rashifal)

ऑफिस में सही समय पर आप अपना कार्य पूरा कर लेंगे, जिसके कारण बेहद प्रसन्नता होगी. साथ ही बॉस आपके काम से खुश होकर आपको मोटा बोनस दे सकता है. यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे तो अब मेहनत रंग लाएगी. प्रॉपर्टी आप खरीद लेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ