हिंदी न्यूज़/ज्योतिष/Chinese Rashifal 2026: आपकी चाइनीज राशि क्या है, कैसा गुजरेगा आपका साल 2026? जानिए यहां
ज्योतिष
Chinese Rashifal 2026: आपकी चाइनीज राशि क्या है, कैसा गुजरेगा आपका साल 2026? जानिए यहां
Chinese Rashifal 2026: चीनी राशिफल 2026 में अग्नि-अश्व यानी फायर हॉर्स वर्ष की वापसी 60 साल बाद हो रही है। यह साल तेज बदलाव, साहस और बड़े फैसले करियर, धन और रिश्तों में भारी उतार-चढ़ाव के लिए जाना जाएगा। यदि आप अपनी चाइनीज राशि नहीं जानते हैं, तो उसे यहां स्टेप-बाय-स्टेप समझ सकते हैं और जानिए अग्नि-अश्व वर्ष में आपकी राशि के लिए क्या खास है?
Chinese Rashifal 2026: वैदिक ज्योतिष की तरह ही चीनी ज्योतिष में भी 12 राशियां होती हैं, लेकिन ये पूर्णतः भिन्न-भिन्न पशुओं से जुड़े हैं। इधर इंटरनेट के जमाने में लोगों में चाइनीज वार्षिक राशिफल जानने के प्रति रुझान बढ़ा है, लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि उनकी चाइनीज यानी चीनी राशि क्या है? आइए जानते हैं, अपनी चाइनीज राशि कैसे जानें, यह नीचे स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है और आपका साल 2026 कैसा गुजरेगा?
स्टेप 1: जन्म वर्ष का पता करें
किसी व्यक्ति की चाइनीज राशि (Chinese Zodiac Sign) जानने का तरीका बहुत आसान है। यह जन्म वर्ष पर आधारित होता है, न कि जन्म तारीख या महीने पर। इसके लिए सबसे पहले जन्म वर्ष का पता कर लें यानी किस साल में पैदा हुए हैं, जैसे: 1990, 1995, 2000, 2004 आदि.
स्टेप 2: समझें चाइनीज राशियों का 12 साल का चक्र
चाइनीज ज्योतिष में कुल 12 राशियां होती हैं, जो हर 12 साल में दोहराती हैं। क्रम इस प्रकार है: चूहा (Rat), बैल (Ox), बाघ (Tiger), खरगोश (Rabbit), ड्रैगन (Dragon), सांप (Snake), घोड़ा (Horse), बकरी (Goat), बंदर (Monkey), मुर्गा (Rooster), कुत्ता (Dog)और सूअर (Pig) Ox (बैल)
अब अपने जन्म वर्ष को नीचे दिए वर्ष समूह में देखें और उसे चीनी राशि के उदाहरण से मिलाएं:
वर्ष समूह (Year Group) चीनी राशि
वर्ष समूह (Year Group)
चीनी राशि
1972
1984
1996
2008
2020
चूहा (Rat)
1973
1985
1997
2009
2021
बैल (Ox)
1974
1986
1998
2010
2022
बाघ (Tiger)
1975
1987
1999
2011
2023
खरगोश (Rabbit)
1976
1988
2000
2012
2024
ड्रैगन (Dragon)
1977
1989
2001
2013
2025
सांप (Snake)
1978
1990
2002
2014
2026
घोड़ा (Horse)
1979
1991
2003
2015
2027
बकरी (Goat)
1980
1992
2004
2016
2028
बंदर (Monkey)
1981
1993
2005
2017
2029
मुर्गा (Rooster)
1982
1994
2006
2018
2030
कुत्ता (Dog)
1983
1995
2007
2019
2031
सूअर (Pig)
आपको बता दें कि 1972 से पहले यही राशि क्रम दोहराया गया था और 2031 के बाद भी यही क्रम लागू होगा।
स्टेप 4: चाइनीज न्यू ईयर का रखें ध्यान
यह बहुत ध्यान से समझने वाली जरूरी बात है कि चाइनीज नया साल जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में आता है। यदि किसी व्यक्ति का जन्म जनवरी या फरवरी की शुरुआत में हुआ है, तो संभव है उसकी राशि पिछले वर्ष वाली मानी जाए। ऐसे में चाइनीज न्यू ईयर की तारीख जरूर जांचें। इस प्रकार जन्म वर्ष और न्यू ईयर को ध्यान में रखकर तय करें कि व्यक्ति किस चाइनीज राशि का है।
साल 2026: फायर हॉर्स ईयर
2026 का चीनी नववर्ष इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 60 वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर अग्नि-अश्व (Fire Horse) का संयोग बन रहा है। चीनी ज्योतिष में यह विशेष योग ऊर्जा, साहस, परिवर्तन और तीव्र विकास का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें कि चीन का नया साल 17 फरवरी 2026 से आरंभ होगा और यह 5 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा।
फायर हॉर्स का वर्ष चूहा राशि वालों के लिए सतर्कता और समझदारी का संकेत देता है। इस साल तेजी से बदलती परिस्थितियां आपको नए फैसले लेने पर मजबूर करेंगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आपकी बुद्धि और रणनीति आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। धन के मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्तों में संवाद की भूमिका अहम रहेगी। इस वर्ष पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा। जल्दबाजी में भरोसा करने से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
बैल (Ox)
2026 बैल राशि के लिए मेहनत और धैर्य की परीक्षा का साल रहेगा। फायर हॉर्स की तेज ऊर्जा कभी-कभी आपको असहज कर सकती है, लेकिन आप अपनी स्थिर सोच से हालात संभाल लेंगे। करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नियमित दिनचर्या और अनुशासन आपको मानसिक संतुलन देंगे। लंबे समय के निवेश और योजनाएं इस साल बेहतर परिणाम दे सकती हैं।
बाघ (Tiger)
फायर हॉर्स का साल बाघ राशि के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नए अवसर आपके सामने आएंगे और आप उन्हें पूरे साहस के साथ अपनाएंगे। नेतृत्व क्षमता निखरेगी। करियर में उन्नति के योग हैं। निजी जीवन में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा ताकि रिश्तों में संतुलन बना रहे। इस साल आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। जोखिम लेने से पहले अनुभव और सलाह को जरूर परखें।
खरगोश (Rabbit)
2026 खरगोश राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। फायर हॉर्स की तेज रफ्तार आपको कभी-कभी असहज कर सकती है। आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। भावनात्मक रूप से आप अधिक संवेदनशील रहेंगे, इसलिए खुद को समय देना जरूरी होगा। धैर्य और शांति बनाए रखने से स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। रचनात्मक और मानसिक गतिविधियां आपको आंतरिक सुकून देंगी।
ड्रैगन (Dragon)
फायर हॉर्स ईयर ड्रैगन राशि के लिए शक्ति और महत्वाकांक्षा का साल साबित होगा। आप बड़े लक्ष्य तय करेंगे और उन्हें हासिल करने का प्रयास करेंगे। करियर में नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। अहंकार से बचें, तभी रिश्ते मधुर बने रहेंगे। इस वर्ष आपकी निर्णय क्षमता तेज होगी, जिसका सही उपयोग सफलता दिला सकता है। सहयोग और विनम्रता अपनाने से रास्ते और आसान होंगे।
सांप (Snake)
2026 सांप राशि वालों के लिए रणनीति और गहराई से सोचने का समय है। फायर हॉर्स की ऊर्जा आपको निर्णय लेने में तेजी देगी, लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल हो सकती हैं। निजी जीवन में भरोसे और समझ की जरूरत रहेगी। गुप्त शत्रुओं या गलतफहमियों से सतर्क रहना जरूरी होगा। आत्मविश्लेषण और योजना बनाकर चलना आपको आगे रखेगा।
घोड़ा (Horse)
यह साल घोड़ा राशि के लिए बेहद खास रहेगा क्योंकि यह आपका ही वर्ष है। फायर एलिमेंट आपको अतिरिक्त ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस देगा। करियर में तेजी से प्रगति होगी। नए अवसर और यात्राएं संभव हैं। बस जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचें। इस साल आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। संतुलन बनाए रखने से सफलता लंबे समय तक टिकेगी।
बकरी (Goat)
फायर हॉर्स ईयर बकरी राशि वालों के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आपको खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग आपको संबल देगा। अपने मन की बात साझा करने से मानसिक बोझ हल्का होगा। कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
बंदर (Monkey)
2026 बंदर राशि के लिए चतुराई और अवसरों का साल रहेगा। आप अपनी समझदारी से मुश्किल हालात को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। करियर में नए प्रयोग सफल हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। हालांकि, वादों को निभाने में ईमानदारी जरूरी होगी। इस वर्ष आपकी बातचीत की कला आपको आगे बढ़ाएगी। अनावश्यक चालाकी से बचना आपके हित में रहेगा।
मुर्गा (Rooster)
फायर हॉर्स का साल मुर्गा राशि वालों के लिए मेहनत और अनुशासन की मांग करेगा। आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखना होगा। करियर में धीरे लेकिन ठोस प्रगति होगी। आलोचना से सीखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। इस वर्ष आपका आत्मविश्वास अनुभव के साथ बढ़ेगा। समय प्रबंधन सही रहा तो परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
कुत्ता (Dog)
2026 कुत्ता राशि के लिए जिम्मेदारी और निष्ठा का साल रहेगा। फायर हॉर्स की ऊर्जा आपको सामाजिक और पेशेवर रूप से सक्रिय बनाएगी। करियर में भरोसेमंद छवि मजबूत होगी। रिश्तों में ईमानदारी बनी रहेगी। तनाव से बचने के लिए खुद को आराम देना जरूरी होगा। दूसरों की मदद करते हुए अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। संतुलित सोच आपको मानसिक शांति देगी।
सूअर (Pig)
फायर हॉर्स ईयर सूअर राशि वालों के लिए अनुभव और सीख का समय रहेगा। जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आ सकते हैं, लेकिन आप उन्हें सकारात्मक रूप से अपनाएंगे। आर्थिक मामलों में संतुलन रहेगा। रिश्तों में अपनापन और सहयोग बना रहेगा। इस वर्ष सरलता और धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। छोटी-छोटी खुशियां आपको संतोष और आनंद देंगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Chinese Rashifal 2026: वैदिक ज्योतिष की तरह ही चीनी ज्योतिष में भी 12 राशियां होती हैं, लेकिन ये पूर्णतः भिन्न-भिन्न पशुओं से जुड़े हैं। इधर इंटरनेट के जमाने में लोगों में चाइनीज वार्षिक राशिफल जानने के प्रति रुझान बढ़ा है, लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि उनकी चाइनीज यानी चीनी राशि क्या है? आइए जानते हैं, अपनी चाइनीज राशि कैसे जानें, यह नीचे स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है और आपका साल 2026 कैसा गुजरेगा?
स्टेप 1: जन्म वर्ष का पता करें
किसी व्यक्ति की चाइनीज राशि (Chinese Zodiac Sign) जानने का तरीका बहुत आसान है। यह जन्म वर्ष पर आधारित होता है, न कि जन्म तारीख या महीने पर। इसके लिए सबसे पहले जन्म वर्ष का पता कर लें यानी किस साल में पैदा हुए हैं, जैसे: 1990, 1995, 2000, 2004 आदि.
---विज्ञापन---