Chandra Gochar: 7 मई की शाम से बदल सकती है 3 राशियों की किस्मत, सूर्य के नक्षत्र में चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: 7 मई की शाम को सूर्य के नक्षत्र में चंद्र प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं उत्तराफाल्गुनी में चंद्र गोचर से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है?

Chandra Gochar 2025 The fate of 3 zodiac signs can change from the evening of May 7 Moon transit in the constellation of the Sun

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र गोचर

विज्ञापन

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे तेज गति के साथ मन के कारक ग्रह चंद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। सिर्फ एक दिन के लिए किसी भी नक्षत्र में विराजमान रहते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य के नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में चंद्र गोचर करेंगे। 7 मई, बुधवार को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र गोचर करेंगे। ऐसे में सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं चंद्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। रुके काम को पूरा कर सकेंगे। घर वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से जिस चिंता से परेशान चल रहे हैं वो चिंताएं दूर हो सकेंगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। करियर, व्यापार और नौकरी में सफलता के योग बनेंगे। आपसी संबंध में सुधार हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के चंद्र गोचर लाभदायक सिद्ध हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ संबंध में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रिश्ता अधिक मजबूत हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता पाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे।

कुंभ राशि

चंद्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के लोगों के जीवन में बदलाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ की जा सकती है। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। रिश्ते मजबूत होंगे। संबंध में सुधार हो सकेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। धन-संपत्ति से संबंधित लाभ होने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ