Chandra Gochar 2025: आज सुबह चंद्र की बदली चाल से इन 3 राशियों को होगा लाभ, पूरी होंगी अधूरी इच्छाएं!

Chandra Gochar 2025: आज यानी मार्च माह के पहले दिन चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस बार उन्होंने मीन राशि में गोचर किया है जिसका स्वामी देवगुरु बृहस्पति को माना जाता है। चलिए जानते हैं आज चंद्र गोचर से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है।

Chandra Gochar 2025

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे चंद्र!

विज्ञापन

Chandra Gochar 2025: ज्योतिष में चंद्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है जो मनोबल, मन, माता और भावना के दाता हैं। जब भी चंद्र की चाल बदलती है तो उसका प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे पहले पड़ता है। इसके अलावा जातक की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत, लव लाइफ और पारिवारिक रिश्तों में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी 1 मार्च 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 57 मिनट पर चंद्र देव ने देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर लिया है। इससे पहले वो कुंभ राशि में मौजूद थे जिसका स्वामी शनि को माना जाता है।

आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जातकों के ऊपर चंद्र गोचर का सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

चंद्र देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों को महालाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और रिश्ते मजबूत होंगे। यदि घर में कोई भाई शादी योग्य है तो उसका विवाह जल्द तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर टारगेट पूरा हो जाएगा। ऑफिस में किसी से विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होगा। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो उससे मार्च में फायदा होने की संभावना है। पुरानी बीमारी के दर्द से मुक्ति मिलेगी और सेहत में सुधार होगा।

तुला राशि

आज चंद्र की बदली चाल से तुला राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मकता का वास होगा। पिछले महीने कहीं निवेश किया था तो उससे मोटा धन लाभ होगा। कार या संपत्ति खरीदने का फैसला इस समय सही रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें बोनस मिल सकता है। कारोबारियों को आय के विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा जिसके कारण वो समय पर कर्ज वापस कर पाएंगे। सिंगल लोगों की जिंदगी में प्यार का आगमन होगा। उम्मीद है कि इस साल आपका विवाह तय हो जाएगा। जो लोग शादीशुदा हैं या लव रिलेशनशिप में हैं उनके लिए ये महीना अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

विज्ञापन

मीन राशि

चंद्र के मीन राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क के कारण जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। धन लाभ होने से वित्तीय स्थिति को बल मिलेगा। लव लाइफ में लंबे समय से समस्याएं चल रही हैं तो जल्द आप उनका समाधान निकाल लेंगे। सेहत के लिहाज से मार्च का महीना मीन राशि के जातकों के हित में रहेगा। कोई गंभीर रोग होने का खतरा नहीं है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ