हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: पुष्य नक्षत्र में चंद्र गोचर, सूर्य की तरह चमकी 3 राशियों की किस्मत! 

Chandra Gochar 2025: मन और स्त्री के कारक ग्रह चंद्र ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। पुष्य नक्षत्र में विराजमान हो गए हैं और 3 राशियों के लिए शुभ रहने वाले हैं।

विज्ञापन
चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रह किसी भी राशि में सवा दो दिन में प्रवेश कर लेते हैं। इसका मतलब है कि एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए सवा दो दिन का समय लगाते हैं। जबकि, सिर्फ 1 दिन में नक्षत्र परिवर्तन कर लेते हैं। नवग्रहों में सबसे तेज गति से राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिए चंद्र ग्रह जाने जाते हैं। 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन चंद्र ग्रह ने शनि के नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है।

पुष्य नक्षत्र में प्रवेश

27 नक्षत्रों में से 8 वें नक्षत्र या पुष्य नक्षत्र में चंद्र ने प्रवेश कर लिया है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि ग्रह हैं जिन्हें न्यायाधीश, जिम्मेदारी, अनुशासन और बुद्धि का कारक माना जाता है। पुष्य नक्षत्र का खास महत्व होता है जिस नक्षत्र में जन्मे लोगों में परंपरा और आध्यात्मिक प्रथाओं का सम्मान होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के चंद्र का पुष्य नक्षत्र में विराजमान होना लाभकारी रहेगा। किस्मत चमकने जैसे योग बन रहे हैं। धन वृद्धि की संभावना बन सकती है। रुके कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के मन में एक अलग उत्साह रहेगा जो उन्हें तरक्की दिलाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिंदगी में चल रहा तनाव दूर होगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। बिना वजह की बातों से परेशान होना छोड़ देंगे तो खुद आपको अपने आप में बदलाव देखने को मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे जो सफलता दिलाने में मदद करेगा। चांदी को धारण करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Mangal Chandra Yog: 8 फरवरी से 3 राशियों की लगेगी बंपर लॉटरी! 

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। पैसा अधिक बचाएंगे और सेविंग भी कर सकेंगे। ऐसे में भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिना वजह की चिंता सता सकती है। व्यापार में तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की तारीफ हो सकती है। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola