---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: राहु-केतु गोचर के बाद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे चंद्र ग्रह, चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

Chandra Gochar 2025: 18 मई को चंद्र खुद के नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर चंद्र की खास कृपा हो सकती है?

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार नौ ग्रह द्वारा समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन किया जाता है। सबसे तेज गति के साथ चंद्र ग्रह द्वारा राशि और नक्षत्र परिवर्तन किया जाता है। सभी राशियों पर इस बदलाव का प्रभाव भी पड़ता है। मन के कारक ग्रह चंद्र, राहु और केतु गोचर के बाद नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं और सभी राशियों पर इसका अच्छा व बुरा असर पड़ सकता है। 18 मई, रविवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राहु ग्रह द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा। जबकि, केतु ग्रह द्वारा सिंह राशि में प्रवेश किया जाएगा।

द्रिक पंचांग के अनुसार 18 मई, रविवार को शाम 6 बजकर 52 मिनट पर श्रवण नक्षत्र में चंद्र गोचर करेंगे। ऐसे में 3 राशि के लोगों पर चंद्र की खास कृपा बनेगी। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन फलदायी रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे और आप प्रसन्न भी रहेंगे। विवादों से खुद को दूर रखेंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ ही लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। निवेश की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए चंद्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विवादों से खुद को दूर रखेंगे। अच्छी सैलरी का ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Upay: सरसों के तेल में चेहरा देखकर करें दान, पंडित सुरेश पांडेय से जानें किन लोगों के लिए राहु-केतु का उपाय लाभकारी

कुंभ राशि

चंद्र के नक्षत्र परिवर्तन से जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। संबंध पहले से बेहतर हो सकेंगे। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं और उसमें मुनाफा भी हो सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि का योग बनेगा। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते में सुधार हो सकेगा। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपके काम की तारीफ की जाएगी।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 17, 2025 05:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola