हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Gochar: कर्क राशि में रहते हुए चंद्र ने किया अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, जानें किन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा?

Chandra Gochar 2025: आज 28 जून को सुबह चंद्र देव ने कर्क राशि में रहते हुए अश्लेषा नक्षत्र में कदम रखा है। चंद्र का ये गोचर बेहद खास है क्योंकि अश्लेषा नक्षत्र कर्क राशि में आता है। ऐसे में इस गोचर का अधिक प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ने वाला है। आइए अब जानते हैं चंद्र गोचर के सही समय और राशियों पर उसके प्रभाव के बारे में।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar 2025: मन, माता, सुख, विचार, मनोबल और मां के दाता चंद्र ग्रह ने आज यानी 28 जून 2025 को प्रात: काल 06 बजकर 35 मिनट पर कर्क राशि में रहते हुए अश्लेषा नक्षत्र में कदम रखा है। 27 जून को चंद्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया था, जहां पर वह कल यानी 29 जून की सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक रहेंगे। कल इसी समय राशि गोचर के साथ चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। कल सुबह चंद्र देव मघा नक्षत्र में कदम रखेंगे, जिसके स्वामी केतु हैं।

वहीं, अश्लेषा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 9वां स्थान प्राप्त है, जो कर्क राशि में आता है। लेकिन इसके स्वामी बुध देव हैं, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। चलिए अब जानते हैं आज सुबह हुआ चंद्र गोचर किन तीन राशिवालों के लिए ढेरों खुशियां लेकर आया है।

वृषभ राशि

चंद्र का ये गोचर वृषभ राशिवालों के वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा। यदि जीवनसाथी से अनबन चल रही है तो मतभेद दूर होंगे। परिवार में विवाह योग्य कोई कन्या है तो उसका रिश्ता जल्द तय हो सकता है। जबकि चंद्र की कृपा से कारोबारियों के काम व मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। जिन लोगों का खुद का घर नहीं है, वो संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको बहुत कुछ नई चीजों के बारे में पता चलेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- घर में रोजाना घी का दीपक जलाएं और शाम के समय देवी तुलसी की पूजा करें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

तुला राशि

तुला राशिवाले जातकों को अपने अच्छे कर्मों का फल मिलेगा। करियर में उच्च स्थान प्राप्त होने के साथ-साथ समाज में नाम भी होगा। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। इस नए ऑर्डर से आपके लॉस कवर हो जाएंगे। युवाओं की कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिन लोगों ने कर्ज ले रखा है, वो माह के अंत तक उसे क्लीयर कर देंगे। दुकानदारों की संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
  • उपाय- गरीबों को मौसमी फलों का दान करें और किसी का अनादर न करें।

मीन राशि

वैसे तो इस समय मीन राशिवालों पर शनि गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन आज सुबह हुए चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण इन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। लव लाइफ में चल रही परेशानियों के समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। दुकानदारों को घर का सुख मिल सकता है। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। युवा वर्ग बिना डरे अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। मुनाफे में इजाफा होने से कारोबारियों को धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • उपाय- घर में राधा रानी और कृष्ण जी की तस्वीर लगाएं और रोजाना उनकी पूजा करें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शनिवार को गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola