Chandra Gochar 2025: 7 मार्च को चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! बुध की राशि में चंद्र करेंगे प्रवेश

Chandra Gochar 2025: चंद्र गोचर से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ता है। 7 मार्च को बुध की राशि में चंद्र गोचर करेंगे जिससे 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Chandra Gochar 2025

मिथुन राशि में चंद्र गोचर

विज्ञापन

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे गोचर कहा जाता है। ग्रह गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ता है। ये सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के साथ हो सकता है। नौ ग्रहों में चंद्र ग्रह को सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन के लिए जाना जाता है। एक राशि में सवा दो दिन के लिए चंद्र ग्रह विराजमान रहते हैं। वर्तमान में वृषभ राशि में चंद्र विराजमान हैं और बुध की राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

7 मार्च 2025 को चंद्र गोचर

ज्योतिष के अनुसार 7 मार्च, शुक्रवार को बुध की राशि मिथुन में चंद्र गोचर करेंगे। सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर मिथुन राशि में चंद्र गोचर करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों को चंद्र गोचर से शुभ फल मिल सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म पर विश्वास बढ़ सकेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। हर तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे। मन में उत्साह बढ़ेगा और हर काम को दिल से करेंगे। धन वृद्धि के खास योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यों को मन लगाकर करना पसंद करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। राजनीतिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और समाज में अलग पहचान बनाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही मेहनत सफल होगी। कर्ज से जल्दी छुटकारा पा सकेंगे। निवेश करने की योजना बना सकते हैं और उसमें मुनाफा भी हो सकेगा। नौकरीपेशा लोगों की प्रमोशन की बात चल सकती है। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों का घर में आना जाना रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

मन कारक ग्रह चंद्र मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। धन वृद्धि के साथ समाज में मान और सम्मान बढ़ सकता है। अविवाहित लोगों के पास विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी करने वाले कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ा सकेंगे। मन अधिक खुश रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ