---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: आज से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, देव गुरु बृहस्पति की राशि में चंद्र गोचर 

Chandra Gochar 2025: देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में चंद्र गोचर करेंगे और इसके शुभ लाभ 3 राशि के जातकों को हो सकेगा। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां है और सभी पर नकारात्मक व सकारात्मक असर ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ होता है। नवग्रहों में सबसे तेज गति से चंद्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। किसी भी राशि में सवा दो दिनों के लिए विराजमान रहते हैं। जबकि, नक्षत्र परिवर्तन एक दिन के बाद ही कर लेते हैं। आज यानी 22 मई, बृहस्पतिवार को मन के कारक ग्रह चंद्र, देव गुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करेंगे।

द्रिक पंचांग के अनुसार 22 मई, गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 08 मिनट पर मीन राशि में चंद्र गोचर करेंगे। इससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। चंद्र गोचर से किन 3 राशियों की जिंदगी में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो 3 खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के लिए चंद्र गोचर उत्तम फल के साथ रहेगा। आगे का सोच-विचार करेंगे। विवादों से खुद दूर रहेंगे। संबंध में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। अधिक सोच-विचार में समय बर्बाद नहीं करेंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए चंद्र का मीन राशि में प्रवेश करना उत्तम फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सम्मान बढ़ेगा। नए कारोबार को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आपसी संबंध सुधरेंगे। मन एक काम में लगेगा। दोस्तों के साथ कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं। धैर्य से काम लेना फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्नति की ओर आगे बढ़ेंगे। आपकी मेहनत काम आ सकेगी।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। करियर में सफल होने के लिए नई योजनाएं काम की साबित हो सकती हैं। विवादों से आप दूर रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार हो सकता है। आपसी मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में मिठास बढ़ सकती है। नौकरी और व्यापार के लिए भी समय अच्छा है। खानपान का ध्यान जरूर रखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 22, 2025 07:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola