Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को एक शुभ ग्रह माना जाता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। चंद्र देव मात्र सवा दो दिन में राशि परिवर्तन कर लेते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। खासतौर पर व्यक्ति के मन, भावना, आर्थिक स्थिति, सेहत और करियर पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा साधक के रिश्तों में भी परिवर्तन देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है, जिसके कारण कुछ राशियों को खास फायदा होने की संभावना है। चलिए जानते हैं चंद्र गोचर के सही वक्त के बारे में।
किस समय हुआ है चंद्र गोचर?
पंचांग की गणना के मुताबिक, आज यानी 6 फरवरी 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 15 मिनट पर चंद्र देव ने वृषभ राशि में कदम रखा है। 8 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक चंद्र देव वृषभ राशि में ही मौजूद रहेंगे। शुक्र ग्रह को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है, जो लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख, धन और प्रेम के दाता हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 28 फरवरी से पहले इन राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, पूरे होंगे अधूरे काम!
चंद्र चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत!
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना चंद्र की कृपा से यादगार रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी, जिससे भविष्य को लेकर चल रही टेंशन कम होगी। नौकरीपेशा लोगों को कंपनी की तरफ से विदेश यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। परिवारवालों के साथ समय बिताने से अविवाहित जातकों को खुशी होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। दुकानदार धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में नाम होगा।
मिथुन राशि
नए ग्राहकों से ऑर्डर मिलने के कारण दुकानदारों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक संबंधों से व्यापारियों को धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही टेंशन कम होगी। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करेंगे, तो उम्रदराज जातकों की सेहत उत्तम रहेगी।
कर्क राशि
चंद्र देव की कृपा से शादीशुदा जातकों के रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवारवालों के साथ विदेश यात्रा करने का मौका कर्क राशि के जातकों को मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इस साल सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जिन जातकों की आयु 40 से 90 के बीच है, उनका स्वास्थ्य वर्ष 2025 में उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines