---विज्ञापन---

Video: 28 फरवरी से पहले इन राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, पूरे होंगे अधूरे काम!

February Horoscope: साल 2025 में 28 फरवरी तक का समय कुछ लोगों के लिए बेहद यादगार रहने वाला है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आमदनी के लिहाज से ये महीना किन-किन राशियों के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

February Horoscope 2025: फरवरी का महीना चल रहा है, जो नवग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान सूर्य और बुध देव जहां कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं स्पष्ट राहु, शनि और शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। इन सभी ग्रहों के गोचर से समय-समय पर 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। मेष, वृषभ और सिंह आदि राशियों को लाभ होने की संभावना है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा उन्हें करियर में बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति का कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो जल्द वो भी पूरा हो सकता है।

आज पंडित सुरेश पांडेय राशि अनुसार बताएंगे कि किन-किन राशियों के जातकों को फरवरी माह में नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको प्रत्येक राशि से जुड़े उन उपायों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिन्हें करने से उन्हें देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए 28 फरवरी 2025 तक का समय आमदनी के लिहाज से कैसा रहेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2025 08:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola