---विज्ञापन---

Chandra Gochar: बुध की राशि में विराजमान चंद्र दिलाएंगे 3 राशियों को सफलता, पैसों की कमी से भी मिलेगा छुटकारा!

Chandra Gochar 2025: बीते दिनों चंद्र देव ने गोचर कर लिया है। इस बार उन्होंने बुध की राशि कन्या में गोचर किया है। चलिए जानते हैं चंद्र के गोचर से किन तीन राशियों को महालाभ होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: ज्योतिष में चंद्र देव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो नवग्रहों का ही भाग है। चंद्र देव मन, माता, भौतिक सुख और भावना आदि के नियंत्रण ग्रह हैं, जो सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 18 जनवरी 2025 को देर रात 9 बजकर 28 मिनट पर चंद्र देव ने कन्या राशि में गोचर कर लिया है।

बुध देव को कन्या राशि का स्वामी माना जाता है, जो वाणी, तर्क, त्वचा, कारोबार और संचार आदि के कारक ग्रह हैं। चलिए जानते हैं चंद्र के इस गोचर का किन तीन राशियों पर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

चंद्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य!

वृषभ राशि

बुध की राशि में विराजमान चंद्र वृषभ राशि के जीवन में चल रही सभी परेशानियों को दूर करेंगे। आने वाला समय आपके लिए अत्यधिक शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में दुकानदारों को सफलता मिलेगी। बिजनेसमैन की वित्तीय स्थिति में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और खुशियों का संतुलन बना रहेगा। जीवनसाथी संग आपके संबंध गहरे और मजबूत होंगे। अविवाहित जातकों को समझदार जीवनसाथी मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर बन रहा है अद्भुत संयोग, 3 राशियों को होगा अपार लाभ!

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि को चंद्रमा की प्रिय राशि माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर मन के कारक ग्रह के गोचर का ज्यादातर शुभ प्रभाव पड़ता है। इस बार भी चंद्र गोचर से कन्या राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने से दुकानदार अपने नाम पर नई संपत्ति खरीद सकते हैं। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो जीवनसाथी और पुराने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। बदलते मौसम में 30 से 60 उम्र के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी।

मकर राशि

वृषभ और कन्या राशि के जातकों के अलावा मकर राशि के लोगों के ऊपर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। दुकानदार सही दिशा में निवेश करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की सराहना खुद कंपनी का बॉस कर सकता है। बिजनेसमैन को नए बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिससे मुनाफे में तेजी आएगी। मित्रों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपका मनमुटाव चल रहा है, तो रिश्तों में पुनः जुड़ाव होगा। उम्मीद है कि भविष्य में ये रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2025 में किसकी बिगड़ेगी सेहत, किसे मिलेगा बीमारियों से छुटकारा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 19, 2025 11:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola