Lucky Zodiac Signs: 20 सितंबर इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, स्वास्थ्य लाभ से दूर होगा तनाव, बढ़ेगी इनकम

Lucky Zodiac Signs: 20 सितंबर को मालव्य, भद्र, हंस और नीचभंग जैसे कई राजयोगों का शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार इन योगों का गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर दिखाई देगा. लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs-main

20 सितंबर को मालव्य और भद्र जैसे राजयोगों का संयोग बन रहा है. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 20 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है. इसके साथ ही यह द्वितीय चातुर्मास का 28वां दिन भी है. इस दिन नवमी तिथि शाम के 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग की शुभ प्राप्त हो रही है. दूसरी ओर, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसे सौभाग्य योग और शोभन योग की शक्ति भी मिल रही है. इस दिन की ग्रहीय व्यवस्था में सूर्य और बुध कन्या राशि, चंद्रमा धनु राशि, गुरु और मंगल कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

विज्ञापन

जहां तक 20 सितंबर के ग्रहों के शुभ योग और संयोग की बात है, तो इस दिन एक साथ कई दुर्लभ योग और पंच महापुरुष राजयोग सक्रिय हैं. इस दिन कर्क राशि नीचभंग राजयोग बना हुआ है. कन्या राशि में बुधादित्य योग भी निर्मित है. साथ ही इस दिन भद्र राजयोग, मालव्य राजयोग और हंस राजयोग भी प्रभावी हैं. दूसरी ओर सूर्य-शनि समसप्तक योग और गुरु-शनि नवपंचम योग बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 20 सितंबर के ये ज्योतिषीय योग सभी राशियों को गहराई से प्रभावित करेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन कारे लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा, तनाव से मुक्ति मिलेगी और इनकम बढ़ सकती है?

विज्ञापन

20 सितंबर का मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए 20 सितंबर का दिन सुख-साधन में वृद्धि और शत्रुओं पर जीत दिलाने वाला साबित हो सकता है. साझेदारी यानी पार्टनरशिप के काम-काज और बिजनेस में अच्छा लाभ होगा. नए कान्ट्रैक्ट पाने में सफलता मिलेगी. कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में राहत पाने के योग बन रहे हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में लाइफ पार्टनर के साथ बढ़िया तालमेल रहेगा.

विज्ञापन

20 सितंबर का मिथुन राशिफल

20 सितंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए एक वरदान की तरह हो सकता है. ग्रहों के योग से रियल्टी एस्टेट में अधिक लाभ हो सकता है. नया मकान लेने के योग बन रहे हैं. आप जमीन भी खरीद सकते हैं. नई गाड़ी का सपना भी पूरा हो सकता है. माता जी प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा. बिजनेस में विस्तार संभव है. शिक्षा से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

20 सितंबर का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए 20 सितंबर का दिन आर्थिक मजबूती दिलाने वाला साबित हो सकता है. पारिवारिक मामलों में पुराने मसले सुलझेंगे. आपके वाणी और पर्सनैलिटी में आकर्षण बढ़ेगा. पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है. बिगड़े काम बन सकते हैं. निवेश की प्लानिंग सोच-समझकर करें. अचानक धन लाभ हो सकता है.

20 सितंबर का धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए 20 सितंबर का दिन करियर में एक नया उछाल पाने का दिन सिद्ध हो सकता है. आपके लिए कोई बड़ा ऑफर आ सकता है. मानसिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी. बिजनेस में तगड़ा लाभ हो सकता है. अटक हुआ धन भी मिल सकता है. इनकम के स्रोत से धन आने से चिंता दूर होगी. समाज और परिवार में सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

20 सितंबर का कुंभ राशिफल

20 सितंबर का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्य और लाभ का सुंदर तालमेल बना सकता है. भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से रुके काम बन सकते हैं. इससे अच्छा धन लाभ भी हो सकता है. लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं, जो फलदायी रहेगी. बड़े भाई-बहन से सपोर्ट और धन की सहायता मिलेगी. धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी. मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ