Numerology Prediction: 20 सितंबर की अंक ऊर्जा देगी इन 3 मूलांक वालों का साथ, मिल सकती है पैसों से जुड़ी खुशखबरी

Numerology Prediction: रविवार 20 सितंबर को मूलांक 2, भाग्यांक 3 और सूर्य की ऊर्जा का शुभ संयोग बन रहा है, जो एक शक्तिशाली अंक राजयोग भी है. यूं तो यह सभी के लिए बेहद फलदायी होगी, लेकिन 3 मूलांक वालों के लिए यह काफी लाभकारी रहेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं जिन्हें पैसों की खुशखबरी मिल सकती है?

Numerology-Prediction

20 सितंबर को मूलांक 2 और भाग्यांक 3 का शुभ संयोग बन रहा है. (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Prediction 20 September 2026: 20 सितंबर, 2026 की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, इस दिन विचारों में स्मार्टनेस रहेगी, लेकिन वह ज्ञान और नैतिकता भरा रहेगा. इस तारीख का मूलांक 2 + 0 = 2 बनता है, जबकि पूरी तारीख यानी 20 – 09 – 2026 का योग 2 + 0 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 21, फिर कुल योग 2 + 1 = 3 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 2 और भाग्यांक 3 है. अंक ज्योतिष में मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से है, जो क्रिएटिविटी, विचार शक्ति, मानसिक स्पष्टता, संवेदनशीलता आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 3 के स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, धन, धर्म, संतान, विवाह आदि के कारक हैं.

विज्ञापन

दूसरी ओर, 20 सितंबर का दिन रविवार है, जिसके स्वामी ग्रहों के राज्य सूर्य हैं. इस प्रकार 20 सितंबर के दिन के उपर चंद्रमा के मूलांक 2 और गुरु के भाग्यांक 3 की ऊर्जा के साथ सूर्य का भी असर रहेगा. सूर्य, चंद्रमा और गुरु दोनों के मित्र हैं और यह संयोग राजयोग-सा फल देता है, जिससे यह दिन इन तीनों ग्रहों की ऊर्जा के प्रभाव की प्रबलता का दिन बन सकता है. अंक ज्योतिष में यह कॉम्बिनेशन बेहद दुर्लभ है. इस दिन की ऊर्जा का सभी मूलांकों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा. लेकिन, यह दिन 3 भाग्यशाली मूलांक वालों के के लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक वाले कौन-से हैं, जिनको पैसों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

विज्ञापन

20 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 यानी जिन लोगों की जन्मतिथि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख है, के लिए 20 सितंबर का दिन लीडरशिप क्वालिटी के प्रदर्शन के लिए बेमिसाल रह सकता है. भाग्यांक 3 और मूलांक 2 के प्रभाव से प्रशासनिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है. बिजनेस से जुड़े लोग अपने स्मार्ट मूव से क्लायंट को इंप्रेस कर धन कमाएंगे. पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

20 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल

20 सितंबर का दिन मूलांक 2 यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनके लिए मन की दुविधा को हटाने और सही निर्णय लेकर आगे बढ़ने वाला साबित हो सकता है. आप अपनी क्रिएटिविटी से धन बटोर सकते हैं. आर्ट, डिजाईनग, राइटिंग, डेयरी उद्योग आदि से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. वर्क प्लेस पर कलीग का पूरा सहयोग मिलेगा. बिजनेस में बड़ी डील हो सकती हिय. मां के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. मैरिड लाइफ में प्रसन्नता और मधुरता रहेगी.

विज्ञापन

20 सितंबर के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, के लिए 20 सितंबर का दिन ज्ञान को धन में बदलने वाला साबित हो सकता है. एक से अधिक स्रोतों से इनकम आने के योग हैं. पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है. एजुकेशन, कंसल्टेंसी, फायनेंस, धर्म-अध्यात्म के फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. बिजनेस का विस्तार हो सकता है. संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है. घर में मांगलिक कार्य हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ