हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Gochar: चंद्र और शनि की युति से 3 राशियों को खतरा! कुंभ राशि में मन के कारक ग्रह करेंगे गोचर

Chandra Gochar 2025: कुंभ राशि में चंद्र गोचर करेंगे जिसके साथ ही चंद्र ग्रह और शनि ग्रह की युति बनेगी। इसके अलावा विष योग का निर्माण होगा जो 3 राशियों के लिए खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
चंद्र गोचर 2025

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रह सबसे तेजी से राशि परिवर्तन के लिए जाना जाता है। किसी भी राशि में सवा दो दिनों के लिए चंद्र गोचर करते हैं। 27 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में विराजमान होने के साथ शनि-चंद्र युति का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा विष योग भी बन रहा है जो विभिन्न राशि पर अलग-अलग असर डाल सकता है। 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए खतरनाक रहने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार 27 फरवरी, बृहस्पतिवार को सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में चंद्र गोचर करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शनि-चंद्र की युति लाभदायक नहीं है। थोड़ा संभलकर रहना होगा। कोर्ट-कचहरी के काम में फंस सकते हैं। कार्य बनते-बनते रुक सकते हैं। पैसे मिलने वाले थे तो वो अटक सकते हैं और समस्याएं खड़ी हो सकती है। कोशिश करें कि कहीं यात्रा पर न जाए। अगर जा भी रहे हैं तो सावधानी बरतें। वाहन हादसे का खतरा है। कामकाज में नुकसान हो सकता है। आर्थिक तंगी रहेगी और तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। विष योग और चंद्र-शनि का निर्माण समस्याएं खड़ी कर सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें। लापरवाही करेंगे तो आप के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं। खानपान भी सही रखें। बाहर का खाना न खाएं, सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वाहन संभलकर चलाएं। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से लाभ होगा। शिव जी की पूजा-अर्चना से लाभ होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2025: बुध वक्री से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को थोड़ा बचकर रहना होगा। समय आपके लिए थोड़ा सही नहीं है, इसलिए कोई बड़ा सौदा न करें। शनि-चंद्र का संयोग नुकसानदायक हो सकता है। धन संबंधित नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की बड़े पदाधिकारी से बहस हो सकती है। सेहत का ध्यान देना होगा। बिगड़ने की संभावना है। धन हानि हो सकता है। संभलकर कहीं भी निवेश करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola