---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Vakri 2025: बुध वक्री से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! करियर, व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता

Budh Vakri 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध उल्टी चाल चलने वाले हैं जिससे 3 राशियों के लोगों को लाभ ही लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में बदलाव करते रहते हैं। इस दौरान वो मार्गी और वक्री चाल चलते हैं। मार्गी होने पर किसी राशि में सीधी चाल चली जाती है। जबकि, वक्री होने पर ग्रह द्वारा उल्टी चाल चली जाती है। दोनों स्थिति में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2025 को बुध ग्रह वक्री चाल चलेंगे। गुरु की राशि मीन में बुध वक्री होंगे जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

Vrishabh

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

मीन राशि में बुध वक्री होना वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे हैं तो जल्द प्रमोशन की बात चल सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकेंगे और लाभ भी होगा। परिवार वालों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

मीन राशि में बुध वक्री होना तुला राशि के लिए नए अवसर लेकर आएगा। धैर्य से काम करना लाभदायक रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं, खर्च भी बढ़ेंगे लेकिन लाभदायक समय रहेगा। निवेश का सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। सामाजिक तौर पर वृद्धि के योग बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: भाग्यशाली होती हैं इन 3 राशियों की महिलाएं, पत्नी बनते ही पति और ससुराल दोनों की चमकाती हैं किस्मत!

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए मीन राशि में बुध वक्री होना लाभदायक रहेगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। आय वृद्धि के खास योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। नए कार्य करने का विचार आएगा और उसमें कामयाबी भी हासिल कर सकेंगे। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ सकेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 25, 2025 09:17 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola