---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: 10 मई को शुक्र की राशि में चंद्र गोचर, 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू; होगा अपार धन लाभ

Chandra Gochar 2025: 10 मई से 5 राशि के लोगों की जिंदगी में अच्छे बदलाव होना शुरू हो सकते हैं। धन वृद्धि समेत सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र की राशि में चंद्र गोचर से कि 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा।

---खबर नीचे जारी है---

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह हैं और उन में सबसे तेज गति से मन और स्त्री के कारक ग्रह चंद्र, राशि परिवर्तन करते हैं। किसी भी राशि में सिर्फ सवा दो दिनों के लिए विराजमान रहते हैं। जबकि, नक्षत्र में 1 दिन के लिए चंद्र गोचर करते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार 10 मई, शनिवार को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर तुला राशि में चंद्र गोचर करेंगे। 12 राशियों पर चंद्र द्वारा राशि परिवर्तन का शुभ और अशुभ असर पड़ सकता है। आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर चंद्र की खास कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर लाभदायक रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संबंध में सुधार होगा। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। परिवार के लोगों के साथ मधुरता बढ़ेगी। तरक्की हासिल करने के लिए बनाई गई योजनाएं फलदायक रहेंगी। पारिवारिक विवाद से मुक्ति मिल सकेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए तुला राशि में चंद्र गोचर लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार हो सकता है। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार हो सकेगा। विवादों से दूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। चंद्र की कृपा से सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। परिजनों के साथ रिश्ते बेहतर हो सकेंगे। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि में चंद्र गोचर करेंगे। आप नई योजनाओं पर काम करेंगे। सफलता हासिल करने के लिए मेहनत भी करेंगे। नौकरी की तलाश जल्दी पूरी हो सकेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। धन प्राप्ति हो सकती है। रुका पैसा वापस मिल सकेगा। लंबे समय से रुका काम भी पूरा हो सकेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, गुरु ग्रह की राशि में शनि मार्गी

मकर राशि

पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। संबंध में सुधार होने के साथ प्यार बढ़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से जो बात परेशान कर रही है, उसका हल निकाल सकेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के चंद्र गोचर उत्तम फलदायी रहेगा। सभी सुख-सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्ता सुधरेगा। घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। बिना वजह के बहस से दूर रहेंगे। मन में शांति रहेगी। विवादों से दूरी रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल कर सकेंगे। सेहत का खास ख्याल रखेंगे। कामकाज में मन लगेगा और किसी चीज को हासिल करने का जुनून रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Saptahik Rashifal: प्यार, परिवार और सेहत के मामले कैसा रहेगा 11 मई तक का ये सप्ताह? जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

First published on: May 06, 2025 08:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola