Shani Gochar 2025: इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, गुरु ग्रह की राशि में शनि मार्गी

Shani Gochar 2025: मीन राशि में शनि मार्गी होने से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए शनि की सीधी चाल लाभदायक सिद्ध साबित हो सकती है?

Shani Gochar 2025 The luck of these 3 zodiac signs will shine Saturn is in the sign of Jupiter

मीन राशि में शनि मार्गी

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में काफी समय लगाते हैं। शनि को सबसे धीमी गति के साथ राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिए जाना जाता है। धीमी चाल के साथ इनका प्रभाव भी धीरे-धीरे और लंबे समय तक किसी राशि पर रहता है। करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस दौरान मार्गी और वक्री भी होते हैं यानी राशि में रहते हुए सीधी और उल्टी चाल भी चलते हैं। 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में शनि मार्गी होंगे।

विज्ञापन

करीब 30 साल बाद होंगे मीन राशि में मार्गी

वर्तमान में गुरु की राशि मीन में शनि ग्रह विराजमान हैं और साल 2027 तक इस राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में शनि गोचर करेंगे। 2027 से पहले शनि की चाल बदली देखने को मिलेगी। जुलाई 2025 में शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होंगे। जबकि, साल 2025 के अंत में मीन राशि में शनि मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि मार्गी से किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह की सीधी चाल लाभदायक साबित हो सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। सभी सुख-सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। लंबे समय से जो काम अटका हुआ है वो पूरा हो सकेगा। वाहन संबंधित लाभ हो सकता है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में तनाव मुक्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा और प्रमोशन का योग बनेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी होना लाभदायक रहेगा। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी करते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन का योग बनेगा। जिस कार्य को करने का ठान लेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। लोगों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है। सभी तरह की सुख-सुविधाओं का आप आनंद उठा सकेंगे। बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभदायक रहेगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। मन में एक अलग उत्साह रहेगा। कामकाज में तरक्की हासिल करने के लिए आप एक नई योजना पर काम करेंगे। बिगड़ा बजट सुधरेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा। निवेश का प्लान कर सकते हैं। घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपसी संबंध में सुधार हो सकेगा। रुके कार्य सफल होंगे और धन भी वापस मिल सकेगा। मन में एक अलग आत्मविश्वास रहेगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ