ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को माता, मन, रानी और सुख का स्वामी माना गया है। चंद्र देव राशि और नक्षत्र गोचर करने के साथ-साथ अस्त और उदय अवस्था में भी जाते हैं। जब भी चंद्र अस्त होते हैं, तो उससे कुछ राशियों के जातकों को लाभ होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 26 मई 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 17 मिनट पर चंद्र देव अस्त होंगे, जो 28 मई 2025 को रात 8 बजकर 58 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन लकी राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें चंद्र के अस्त होने से पहले नुकसान होने की जगह लाभ होने की संभावना अधिक है।
जागेगा इन 3 राशियों का भाग्य!
वृषभ राशि
चंद्र के अस्त होने से पहले का समय वृषभ राशि के लोगों के हित में रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ेगी। बिजनेस संबंधी यात्राओं में फायदा होगा। बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपनी सूझ-बूझ से निवेश करेंगे, तो फायदा होगा। आने वाले दिनों में आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क को चंद्र ग्रह की प्रिय राशि माना जाता है, जिसके जातकों को चंद्र के अधिकतर गोचर से लाभ होता है। इसके अलावा कर्क राशि के स्वामी भी चंद्र देव हैं, जिससे इस राशि पर उनकी कृपा ज्यादा रहती है। इस बार भी चंद्र के अस्त होने से पहले कर्क राशि के घर में खुशियों का आगमन होगा। सूझ-बूझ से निवेश करेंगे, तो उससे भविष्य में आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। इसके अलावा समाज में नाम होने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के अशुभ योग के कारण इस राशि के लोग रहेंगे परेशान, सेहत-खुशियों में आएगी कमी!
मीन राशि
कर्क के अलावा मीन राशि के जातकों को भी चंद्र की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है। आने वाले दिनों में इन्हें जीवन का हर सुख मिलेगा। 26 मई से पहले करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। यदि कहीं पैसे अटके हैं, तो उससे लाभ होने की संभावना अधिक है। जीवनसाथी को रिश्तों की अहमियत का अहसास होगा, जिसके बाद वो अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के पद में बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025: 12 अप्रैल को इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! चंद्र-मंगल करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines