Aquarius Horoscope 2025

Video: ग्रहों के अशुभ योग के कारण इस राशि के लोग रहेंगे परेशान, सेहत-खुशियों में आएगी कमी!

31 अप्रैल 2025 तक ग्रहों के अशुभ योग के कारण कुछ राशियों के जातकों की सेहत और खुशियों में कमी आने की संभावना है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाले दिनों में किस राशि के जातक खराब सेहत और गृह क्लेश के कारण परेशान रहेंगे।

अप्रैल माह के 9 दिन बीत गए हैं। ये समय जहां कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा रहा, तो कई लोग मानसिक रूप से परेशान रहे। हालांकि इसके बाद का समय कुछ लोगों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहने वाला है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 31 अप्रैल 2025 तक कुंभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। चौथे भाव के स्वामी शुक्र दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिससे घर में तनाव बढ़ेगा। अप्रैल माह में पंचग्रहों योग के अशुभ प्रभाव के कारण पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की भी संभावना है। 1

विज्ञापन

14 अप्रैल 2025 को सूर्य गोचर करेंगे, जिससे इस राशि के लोगों का क्रोध बढ़ेगा। जीवनसाथी की सेहत प्रभावित हो सकती है। संतान को लेकर भी तनाव रहेगा। इसके अलावा मनचाहे व्यक्ति से विवाह करने में रुकावटें आएंगी। पारिवारिक जीवन के अलावा सेहत के लिहाज से भी अप्रैल का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खराब खानपान के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों को अप्रैल माह में किसी भी मामले में लाभ होगा या नहीं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ